सत्य एवं न्याय पथ गमन ही मनुष्य का वास्तविक जीवन है- जिला मंत्री राजेश तिवारी
विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज। सत्य एवं न्याय पथ गमन ही मनुष्य का वास्तविक जीवन है यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने नवनियुक्त यमुनापार प्रयागराज के भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ल से उनके निज निवास चांड़ी-चटकहना नैनी प्रयागराज में माल्यार्पण कर हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कही।गौरतलब हो जिला मंत्री एवं नवनियुक्त यमुनापार प्रयागराज भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शुक्ल के बीच बहुत ही घनिष्ठतम पारिवारिक एवं रिश्तेदारिक सम्बन्ध हैं।जिला मंत्री जब भी इधर से गुजरते हैं तो बिना श्री शुक्ल से मिले आगे नहीं बढ़ते एवं दोनों ही सम्भ्रान्त जन एक दूसरे के सुख-दुःख में अवश्य सहभागिता करते रहते हैं। आपसी सौहार्दपूर्ण साहित्यिक परिचर्चा के दौरान जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सत्य एवं न्याय पथ गमन ही मनुष्य का वास्तविक जीवन है क्योंकि मनुष्य को यह मानव तन इसीलिए प्राप्त हुआ है कि वह सत्य एवं न्याय को अपने आत्मा से आत्मसाथ कर इस प्राप्त मानव जीवन को सफल बना सके।इस संसार में मनुष्य के अतिरिक्त सत्य एवं न्याय के बारे में कोई भी अन्य प्राणी तनिक भी नही जानता है।इससे साफ स्पष्ट है कि ईश्वर ने मनुष्य को यह मानव तन इसलिए प्रदान किया है कि वह सत्य एवं न्याय का आत्मसाथ कर अपने मानव जीवन को परिपूर्ण करते हुए मोक्ष को प्राप्त हो सके।जिला मंत्री ने आगे कहा कि नवनियुक्त यमुनापार प्रयागराज भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शुक्ल निहायत ही ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी हैं एवं दया,प्रेम,परोपकार एवं सहानुभूति के गुणों से परिलक्षित हैं और आज इसी के बदौलत इस गरिमामयी पद पर ईश्वर की कृपा से पदस्थ होने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है।जिला मंत्री ने यह भी अवगत कराया कि श्री शुक्ल से उनका रिश्तेदारिक सम्बन्ध है और यमुनापार प्रयागराज भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर सुशोभित होने पर जिला मंत्री को अत्यन्त ही प्रसन्नता प्राप्त हुई और जिला मंत्री ने यह भी कहा कि श्री शुक्ल इस पद के दायित्व को बखूबी से निभा सकेंगे क्योंकि उन्हें संगठन चलाने का काफी अनुभव है।अन्ततः जिला मंत्री ने आगे अपने व्यक्तव्य में यह भी कहा कि दया,प्रेम,परोपकार एवं सहानुभूति ही मनुष्य के आत्मिक आभूषण हैं,क्रूरता,नफरत,घृणा एवं वैमनस्यता ही मानव जीवन के खर-दूषण हैं।इस साहित्यिक परिचर्चा एवं बधाई तथा शुभकामना प्रदान करने के दौरान जिला मंत्री के साथ वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला,हिन्दू महासभा महामंत्री राकेश तिवारी,शिक्षाविद कमलेश पाण्डेय एवं शिक्षाविद जोखू लाल पटेल सहित आस पास बहुत से गणमान्य जन उपस्थित रहे।
Mar 30 2025, 17:37