गढ़वा में सोशल मीडिया पर विद्वेषपूर्ण पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गढ़वा :- सोशल मीडिया पर विद्वेषपूर्ण पोस्ट करना युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये सोशल मीडिया पर विद्वेषपूर्ण पोस्ट करने वाले सदाब खान नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया।
![]()
गिरफ्तार युवक नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के चेचरिया का रहने वाला है। इस बात की जानकारी नगर बंशीधर के एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने दी।
वहीं नगर बंशीधर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता मे इन सभी बात की जानकारी दी।एसडीपीओ ने बताया की नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के चेचरिया निवासी शेर मोहमद का पुत्र सदाब खान के द्वारा सोशल मीडिया पर विद्वेषपूर्ण पोस्ट किया गया था। जिसकी जांच के लिये नगर ऊंटारी के थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें पुअनि संदीप कुमार रवि, सअनि अनुज कुमार सिंह, आरक्षी कौशल दुबे को शामिल किया गया था।
टीम के द्वारा जांच के क्रम में मामले को सही पाते हुये सोशल मीडिया पर विद्वेषपूर्ण पोस्ट करने वाले सदाब खान नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके पास से रियल मी कंपनी का मोबाईल बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि सदाब खान के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने लोगों को सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने की अपील की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी आदित्य नायक आदि मौजूद थे।
Mar 14 2025, 12:42