वाहन चेकिंग के दौरान महिला पर दिखा पुलिस की बर्बरता, सरकार दे इसका जवाब - निर्मल महतो
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : इन दिनों राज्य के कई चौक-चौराहों पर बड़े पैमाने पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की बर्बरता भी नजर आती है। ऐसा एक मामला आया है देवघर का ...
![]()
लोकतंत की यह तस्वीर देखिए लोकतंत्र में कानून का राज कायम रहे इसलिए पुलिस तंदुरुस्त रहती है। लेकिन पुलिस की चुस्ती से एक महिला की जिंदगी चली गई। आज के पुलिस अधिकारी कुछ बोलने से पहले सोचते ही नहीं क्योंकि की उनको गुमान होता है अपने वर्दी का। इसी गुमान की बलि एक महिला चढ़ गई। फिर क्या था बाबा की नगरी में लोगों ने सब को चुन चुन कर मारा। क्या महिला क्या पुरुष लोगों ने किसी पुलिस कर्मी को नहीं छोड़ा।
![]()
दरसल मामला यह था कि एक पुरुष मोटरसाइकिल पर एक महिला के साथ आ रहा था। तभी ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बाइक सवार घबरा गया, तो पुलिस ने उसकी बाइक से चाबी निकाल ली। इसी क्रम में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला को पास के एक निजी अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। अब इस मामले को लेकर मांडू विधायक निर्मल महतो ने विधानसभा में सरकार से जवाब मांगा है। वही भाजपा विधायक पूर्णिमा दास ने भी तंज कसते हुए कहा कि सरकार की पुलिस व्यवस्था कितना चुस्त और दुरुस्त है सब आप के सामने है। आप देख सकते हैं



Mar 03 2025, 13:21
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.6k