देवघर- क्वेस्ट अलायंस की ओर से उड़ान सपनों की कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
देवघर:
क्वेस्ट अलायंस एवं दसरा और Porticus के तत्वावधान में होटल Vioray Inn के पृथ्वी सभागार में किया गया जिसका उद्देश्य क्वेस्ट अलायंस द्वरा संचालित कार्यक्रमों के बारे में बताना तथा उससे किशोर- किशोरियों के जीवन में आये बदलावों की जानकारी साझा करना था| कार्यक्रम का शुभारम्भ गर्ल्स चैंपियन द्वारा परम्परागत नरिया से कीया गया |
मंच सञ्चालन गर्ल चैंपियन - वृंदा और शिल्पा ने किया | तत्पश्चात श्री बिनोद कुमार - DEO, Deoghar मधुकर कुमार-DSE,Deoghar, रंजना कुमारी - DSWO, देवघर, दयानंद दुबे - DWO , देवघर ने पौधे में जलार्पण करके किया | संस्था के क्रिया कलापों पर प्रकाश डालते हुए सुशांत मिहिर पाठक –झारखण्ड राज्य कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि वर्ष 2018 से आनंदशाला कार्यक्रम देवघर में और 2021 से दुमका एवं देवघर जिले के उच्च एवं मध्य विद्यालयों में शिक्षा विभाग के सहयोग से चलाया जा रहा है।
जिसका उद्देश्य विद्यालयों को आनंदायी ,समावेशी और यथोचित सीखने के स्थान में बदलना है ताकि बच्चे स्कूल में ठहरे जुड़े और सीखे साथ ही साथ किशोरियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना है इसके साथ साथ सामाजिक भावनात्मक शिक्षण पर आधारित प्रोजेक्ट सम्पूर्णा के बारे में अवगत कराया. जिसका क्रियान्वयन झारखण्ड राज्य के सभी जिलों के 446 उत्कृष्ट विद्यालयों , कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों और झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालयों हो रहा है।
साथ ही साथ विद्यालय के बाहर समुदाय में चल रहे यूथ क्लब के माध्यम किये जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस वक्त कुल यूथ क्लब के माध्मम से स्कूल छोड़ चुकी किशोरियों को फिर से स्कूल से जोड़ने अथवा उनके स्वास्थ के प्रति जागरूकता , कौशल विकास एवं स्व रोजगार को ले के कार्य हो रहा है जिसके प्रयास के फलस्वरूप बच्चियां न सिर्फ अपनी शिक्षा फिर से शुरू कर पाई बल्कि अपने जीवन को ले के निर्णय भी लेने लगी सामाजिक भावनात्मक शिक्षण पर आधारित प्रोजेक्ट सम्पूर्णा के बारे में अवगत कराया. साथ ही साथ 2023-24 में चयनित मध्य एवं हाई स्कूल में चल रहे STEM एवं मास्टर कोच फॉर टीचर्स जो कि शिक्षको की स्वयं के पेशेवर विकास के लिए कार्य कर रही हैं,
जिसमें 128 शिक्षको के प्रशिक्षित किया जा रहा हैं | सुशांत पाठक ने बताया की दुमका एवं देवघर में वर्ष 2018 से संचालित समुदाय आधारित कार्यक्रम की सीख और उनसे प्राप्त अनुभवों के आधार पर इस वर्ष संस्था ने 11 साथी संगठनो के साथ मिलकर नॉलेज पार्टनरशिप कार्यक्रम की नीव राखी हैं ताकि विकसित कंटेंट के माध्यम से एनी साथी संगठनो को भी लाभ प्राप्त हो सकें।
मुख्य अतिथि के रूप में संथाल परगना, शिक्षा विभाग से RDD डॉक्टर गोपाल कृष्ण झा ने किशोरी शिक्षा पर बल देते हुए कहाँ की किशोरी सशक्त होगी तो महिला सशक्त होगी जिससे पूरा परिवार एवं समाज सशक्त बनेगा | बिनोद कुमार DEO देवघर ने बताया की आर्थिक स्वालंबन के साथ साथ ज्ञान अर्जन भी अत्यंत आवश्यक हैं और यह एक दुसरे के पूरक हैं।
DSE देवघर मधुकर कुमार ने बताया कि सरकार के साथ साथ NGO की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण हैं, जमीनी स्तर पर काम करने के लिए | DSWO रंजना कुमारी ने बताया की किशोरियों के विकास के लिए सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओ को लागू किया हैं जैसे : सावित्री वाई फुले जिसका लाभ सभी छात्राए ले सकती हैं |
DWO दयानद दुबे ने जोर दिया की समुदाय की मानसिकता में बदलाव सामाजिक परिवर्तन की कुंजी हैं |और प्रगतिशील द्रस्तीकोण बढ़ावा देना अत्यंत अवश्यक हैं | इसके बाद सभी जिला पदाधिकारियों ने बच्चो द्वारा विद्यालय में बनाये गये प्रोटोटाइप एवं किशोरियों द्वारा किशोरी क्लब में बनाये गये स्वरोजगार सम्बंधित वस्तुयों को गैलरी वाक में प्रदर्शित किया जिसे सभी पदाधिकारियों ने बहुत सराहा।
इस कार्यक्रम में 11 स्वयं सेवी संस्थाओ, 80 समुदाय की किशोरियों , विद्यालय से 40 छात्र/ छात्राए एवं 10 शिक्षक, 10 अभिभावकों ने भाग लिया | इसके बाद पैनल चर्चा आयोजित की गई, जिसका विषय था "शैक्षणिक उपलब्धियों से परे सफलता का पुनर्परिभाषित करना – समग्र विकास के लिए।" इस चर्चा का उद्देश्य पारंपरिक शिक्षा के दायरे से बाहर जाकर व्यक्तिगत, सामाजिक और व्यावसायिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर विचार करना था। क्वेस्ट अलायन्स संस्था से , मोनालिका , हिरन्या, हिमांशु कुमार, शाहिद अहमद , सीतांशु शर्मा, अंजू प्रिया ,शर्मिष्ठा दास , रोहित कुमार, सत्यजीत सिंह , जियाधर मंडल , शुभम कुमार , जीतेन्द्र ,प्रदीप,सबाना,आसित,मंजूर,वसीम, सलामत, मुनमुन ,सद्दाम,सोहेल, शिल्पा , माथुर एवं संस्था के विभन्न जिलो से आये कार्यक्रम पधाधिकारी तिलोत्तमा,सबिता , खुसबू देबोप्रिया , स्वाति, पूजा ,सुषमा, पूनम , अमित कुमार, सत्रुधन पासवान, रत्नेश तिवारी, अनिल कुमार अंत में क्वेस्ट अलायन्स के शुभम कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करतें हुए इस कार्यक्रम की समाप्ति की उद्घोषणा की |
Feb 27 2025, 09:48