देवघर- के भारतीय स्टेट बैंक साधना भवन के पास बैंक अधिकारी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।
देवघर:
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) द्वारा आयोजित आंदोलनात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत आज, 21 फरवरी 2025 को भारतीय स्टेट बैंक, साधना भवन, देवघर के समक्ष विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध तथा अपनी न्यायसंगत मांगों की प्राप्ति हेतु एक एकीकृत प्रदर्शन किया। मुख्य मांगें: ✔ बैंकों में पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों एवं अधिकारियों की भर्ती। ✔ पाँच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की घोषणा। ✔ कर्मचारी एवं अधिकारी प्रतिनिधियों को निदेशक मंडल में नियुक्ति। ✔ पुरानी लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण। ✔ आईडीबीआई बैंक के निजीकरण पर रोक। ✔ ग्रेच्युटी नियमों में संशोधन एवं केंद्रीय कर्मियों के समान ग्रेच्युटी भुगतान। ✔ बैंक कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा एवं दुर्व्यवहार पर कड़ी कार्रवाई। ✔ PLI प्रणाली में सुधार और भेदभाव को समाप्त करना। ✔ अस्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति बंद कर स्थायी कर्मचारियों की भर्ती सुनिश्चित करना। ✔ सरकार एवं DFS का बैंकिंग क्षेत्र में अनावश्यक हस्तक्षेप बंद हो। ✔ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को मजबूत करने की नीति अपनाई जाए।
कार्यक्रम की प्रमुखता UFBU की देवघर इकाई के संयोजक श्री मुन्ना कुमार झा की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के उपमहासचिव श्री धीरज कुमार, अधिकारी संघ (SBIOA) के आंचलिक सचिव विभु प्रकाश, अध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार, मनीष कुमार रॉय – क्षेत्रीय सचिव बेफी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ब्रजेश कुमार – सहायक सचिव, केनरा बैंक झारखंड, CBEU (AIBEA),अनुप कुमार वत्स – प्रांतीय सचिव, केनरा बैंक ऑफिसर एसोसिएशन झारखंड, CBOA (AIBOC),Rohit Kumar Jha – अध्यक्ष, PNB झारखंड, (AIBEA),सुरेन्द्र कुमार – प्रेसिडेंट, बिहार-झारखंड, बेफी, इंडियन ओवरसीज़ बैंक,अरविंद बाजपेई, कनिष्क आनंद, राजेश कुमार, अंशुमन, सुमन, कैलाश निराला, प्रशांत, स्वधा, अमूल करकेटा, चंद्रशेखर, दीपक, निशि आनंद,मुकेश , रोहित , एवं अन्य कर्मचारी-अधिकारी जैसे अमर, रविकांत, प्रवीण, अवधेश झा, केशव, सनी, अंशुमन, राजेश, ब्रजेश, आयुषी, कंचन, अमित कुमार, सुमित कुमार, रंजन, अविनाश , अनूप पांडे, चंद्रशेखर, अरविंद बाजपेई, कनिष्क आनंद, कुमार शांतनु, काजल , प्रद्युम्न कुमार, मनीष , अजय जज़वारे समेत अन्य कई कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।
Feb 23 2025, 23:19