झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी, जाने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को क्या दिया मैसेज
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आज पहुंचें कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजू, जो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भी है।
झारखंड के नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी के. राजू अपने पांच दिवसीय प्रवास में 21 फरवरी से 26 फरवरी तक झारखंड के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान के राजू पार्टी पदाधिकारी और नेताओं से मिलेंगे और जिला कमेटी के साथ बैठक करेंगे।
कांग्रेस प्रभारी के राजू 22 फरवरी को रांची से चाईबासा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां चाईबासा, सरायकेला, जमशेदपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन की अद्यतन स्थिति से अवगत होंगे। वही 23 फरवरी को राजू मंत्री व विधायकों से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे। 24 फरवरी को मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
राजेश ठाकुर ने बताया कि प्रभारी के राजू का झारखंड से पुराना नाता रहा है। प्रभारी बनने के बाद वह झारखंड आ रहे हैं। निश्चित तौर पर उनका अनुभव हम मंत्री और विधायकों को जरूर मिलेगा।









Feb 21 2025, 19:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
33.1k