सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लाल चंद गौतम पर जानलेवा हमला
गोण्डा। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लाल चंद गौतम पर गोण्डा शहर से अपने गांव झौहना जाते समय अराजक तत्वों ने चंदवतपुर घाट के निकट जानलेवा हमला किया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलावस्था में तत्काल उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात 11 बजे उनका उपचार किया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
समाजवादी पार्टी ने इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गोण्डा पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हमलावरों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, मसूद आलम खां ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं पर होने वाले किसी भी उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ पार्टी हमेशा संघर्ष करेगी। इस प्रकार के हमलों को किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा।
Feb 19 2025, 17:14