*महाकुंभ के चलते नगर पंचायत अमेठी का प्रशासन लूट में व्यस्त*
अमेठी- उत्तर प्रदेश सरकार महाकुंभ की तैयारी मे कोई कोर कसर नही छोड रहा है। लेकिन नगर पंचायत अमेठी के सार्वजनिक शौचालय,यूरनिल बूथ गन्दगी से पटे पडे है। जगह-जगह गन्दगी का आलम है। प्रयागराज से आने श्रद्धालुओ को दिक्कत हो रही है। समाज सेवी हौसिला प्रसाद मिश्र का कहना है कि पेशाब घर मे मक्खी भिनभिना रही है। चूना भी नही डालते है। ब्लीचिंग पाउडर तो कभी डालते नही है। पेशाब घर की सफाई कभी नही होती है। सफाई अभियान कागज पर चल रहा है।
शहर वासी भोलानाथ,रमाकांत, उमा कान्त,शिव कुमार,घनश्याम, हिमांशु,बिजय कुमार,राम जी आदि ने जिलाधिकारी निशा अनन्त,मण्डल आयुक्त गौरव दयाल से कार्यवाही की मांग किया है। नगर पंचायत अमेठी अधिशासी अधिकारी का कहना है कि सफाई ना होने की शिकायत नही मिली है। जांच पड़ताल के बाद ही कह पाऊंगा।
उप जिलाधिकारी अमेठी आशीष सिंह ने बताया कि नगर पंचायत नियमित रूप से सार्वजनिक शौचालय और स्नानागार के साथ पेशाब घर की सफाई करे। ताकि बीमारी ना फैले। शिकायत लगातार मिल रही है।










Feb 15 2025, 20:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k