रालोद नेताओं ने मनाई पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की पुण्य तिथि
![]()
अयोध्या ।राष्ट्रीय लोकदल संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की 86वीं जयंती मनाई गई। आनंद नगर गौहनिया चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रालोद अवध जोन अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने चौधरी साहब के जीवन पर विस्तृत चर्चा की श्री पटेल ने उन्हें किसान मसीहा से सम्बोधित करते हुए उनके चरणों में अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया और कहा कि वे गांव गरीब किसान के नेता थे उन्होंने जीवन पर्यन्त किसान गरीब मजदूर के हक अधिकार पर चिंतन मनन किया उनका अयोध्या से गहरा लगाव था इन्टर नेशनल एयरपोर्ट,बीज विधायनी केंद्र उनकी देन है।
आज बागपत जिले की छपरौली विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चौधरी अजित सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया जिसके लिए सभी रालोद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया व रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को बधाई दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलराम यादव व संचालन युवा नेता गंगाराम वर्मा ने किया इस मौके पर जिला महासचिव संगठन रामशंकर वर्मा, एससी-एसटी प्रकोष्ठ अवध जोन अध्यक्ष बेचूलाल ज्ञान, अवध जोन सचिव नेतराम वर्मा, अवध जोन महासचिव राजेश तिवारी, युवा रालोद प्रदेश सचिव सुरजीत वर्मा, युवा रालोद जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा,जिला सचिव करियाराम वर्मा, राम जियावन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम-लक्ष्मण कोरी, अवधेश रावत, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवी सरन वर्मा, धर्मेंद्र सिंह ने इस अवसर पर अपने विचार रखे।
Feb 12 2025, 17:28