2005 के पहले बिहार में सुशासन केवल एक सपना था, आज नया बिहार बना रही एनडीए सरकार :- अरविन्द सिंह
डेस्क :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि 2005 में बिहार की जनता ने राजद के कुशासन,भ्रष्टाचार और अराजकता से तंग आकर एनडीए को चुना। उस समय सुशासन केवल एक सपना था, जिसे एनडीए ने हकीकत में बदलकर दिखाया। आज बिहार विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
![]()
सड़कें, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में हर जिले में बदलाव की नई गाथाएँ लिखी जा रही हैं।
श्री अरविन्द ने कहा कि आज रोड कनेक्टिविटी को मिल रही है डबल रफ्तार नया बिहार बना रही एनडीए सरकार। बिहार की दो सड़क परियजनाओं को केंद्र सरकार से 2200 करोड़ की मंजूरी दे दी है। इसमें 13 किमी. लंबा रामनगर से कच्ची दरगाह में 6-लेन ग्रीन कॉरिडोर और 24 किमी.लंबा किशनगंज-बहादुरगंज खंड में 4-लेन का निर्माण है।
आज एनडीए सरकार में विकास की गंगा बह रही है। ग्रामीण बिहार में 371 करोड़ की लागत से 103 पुलों का निर्माण होगा। बिहार के कोने-कोने में विकास के लिए संकल्पित है एनडीए सरकार इसी क्रम में बिहार के 42 शहरों में फुटओवर ब्रिज बनेगा। एवं साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर पटना में बनेगा रिवर फ्रंट,जेपी गंगा पथ और अशोक राजपथ को जोड़ता 6 किमी गंगा चैनल बनेगा जो शहर का एक नया आकर्षण का केन्द्र होगा।
Jan 30 2025, 16:22