खेल प्रतिभाओं को पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने किया सम्मानित
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। कैफी आजमी स्पोर्ट्स एकेडमी में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी और अभिनेत्री तनवी आज़मी ने खेल प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया। ताइक्वांडो में कैफी आजमी स्पोर्ट्स एकेडमी ने सोलह पदक जीते थे। प्रतियोगिता इटावा के ज्योतिषबा फुले इनडोर में आयोजित इटावा ताइक्वांडो कप प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें मेजवा गांव की बालिकाओं ने कैफ़ी आज़मी एकेडमी का मान बढ़ाया है। शबाना आजमी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के प्रशिक्षक का मार्गदर्शन हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तो हमारे खिलाड़ी निशाना भी सीधे पदक पर ही लगाते हैं। शबाना और तनवी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खिलाड़ियों के साथ स्वयं सेल्फी ली। स्वर्ण पदक विजेताओं को शबाना आजमी और तनवी आज़मी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। मिजवा सोसायटी प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी ने सभी का आभार प्रकट किया।





















आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) गुट के तत्वाधान में भवरनाथ स्थित गांधी गुरुकुल इण्टर कालेज के प्रांगण में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए संगठन के प्रदेश मंत्री शैलेश राय ने कहा कि आगामी 19 दिसम्बर को कप्तानगंज स्थित कप्तानगंज इण्टर कालेज में संगठन का जनपदीय अधिवेशन व शैक्षिक गोष्ठी करायी जानी है। इस अवसर पर पूर्वाचल के गांधी बाबू विश्राम राय तथा प्रमुख शिक्षाविद बाबू भोला सिंह को श्रद्धांजली दी जायेगी। कार्यक्रम में संगीत का भी आयोजन किया जायेगा।
Dec 24 2024, 19:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
24.5k