एडीआर और JEC रिपोर्ट के अनुसार जानिए नव निर्वाचित विधायकों  में से कितने विधायक करोड़ पति हैं तो कितने पर अपराधिक मामले 
 
  
 
झारखंड डेस्क 
झारखंड में विधानसभा का चुनाव संपन्न हो चुका है। ADR (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रटिक रिफॉर्म्स) और JEC (झारखंड इलेक्शन वॉच) ने राज्य की सभी 81 सीटों पर नवनिर्वाचित विधायकों के आपराधिक, शैक्षणिक एवं वित्तीय आंकड़े का विश्लेषण किया है।
हालांकि, बेरमो सीट से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह का शपथ पत्र स्पष्ट नहीं होने के कारण विश्लेषण इस रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है।
झारखंड के नवनिर्वाचित विधायकों की दलवार स्थिति
राजनीतिक दल  नवनिर्वाचित विधायक
 JMM                      34
  BJP                       21
  INC                        16
  RJD                        04
 CPI (M) (L)             02
 AJSU (P)                 01
 JDU                          01
 LJP (R)                     01
JLKM                         01
36 नवनिर्वाचित विधायकों पर गंभीर आपराधिक मामले
झारखंड के 80 नवनिर्वाचित विधायकों में से 43 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 36 नवनिर्वाचित विधायकों के ऊपर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में भी 81 में से 44 विधायकों ने अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों की शपथ पत्र के माध्यम से घोषणा की थी। इनमें 34 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। वहीं, बात करें नवनिर्वाचित विधायकों की, तो इनमें 2 के ऊपर हत्या से संबंधित, 19 के ऊपर हत्या का प्रयास और 5 नवनिर्वाचित विधायकों के ऊपर महिला अत्याचार से जुड़े मामले दर्ज हैं, जिसमें एक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज है।
नवनिर्वाचित विधायकों पर आपराधिक व गंभीर आपराधिक मामले
राजनीतिक दल नवनिर्वाचित विधायक आपराधिक मामले
 गंभीर आपराधिक मामले
 JMM              34	    12 (35%)	      09 (26%)
   BJP             21	    13 (62%)	     11 (11%)
   INC              15      	 08 (53%)        06 (40%)
    RJD             04        04 (100%)	     04 (100%)
    CPI (M) (L) 02	     02 (100%)      02 (100%)
    AJSU (P)     01	      01 (100%)	 01 (100%)
    JDU              01        01 (100%)	 01 (100%)
    LJP (R)         01        01 (100%)    01 (100%)
    JLKM            01        01 (100%)	01 (100%)
करोड़पति विधायकों में कांग्रेस के रामेश्वर उरांव टॉप पर
 
ADR और JEW की रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड में 80 
में 71, यानी कि 79% नवनिर्वाचित विधायक करोड़पति हैं। इस अनुसार, विजेता उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 6.90 करोड़ हुई। इनमें JMM के 34 नवनिर्वाचित विधायकों की औसतन संपत्ति 6.28 करोड़, BJP के 21 नवनिर्वाचित विधायकों की औसतन संपत्ति 7.57 करोड़, INC के 16 नवनिर्वाचित विधायकों की औसतन संपत्ति 5.41 करोड़, RJD के 4 नवनिर्वाचित विधायकों की औसतन संपत्ति 16.49 करोड़ और CPI (M) (L) के 2 नवनिर्वाचित विधायकों की औसतन संपत्ति 3.91 करोड़ है। सबसे अमीर टॉप थ्री नवनिर्वाचित विधायकों की बात करें, तो लोहरदगा से कांग्रेस के विधायक रामेश्वर उरांव टॉप पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 42.20 करोड़ हैं। वहीं, 32.15 करोड़ की कुल संपत्ति के साथ पांकी से BJP के कुशवाहा शशिभूषण मेहता दूसरे और गोड्डा से RJD के नवनिर्वाचित विधायक संजय प्रसाद यादव कुल 29.59 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है.
अधिकतम संपत्ति वाले टॉप 10 नवनिर्वाचित विधायक 
विधायक-  राजनीतिक दल -विधानसभा क्षेत्र  चल संपत्ति
 (रुपये में)  अचल संपत्ति
 (रुपये में)  कुल संपत्ति  (रुपये में)
 डॉ. रामेश्वर उरांव
INC	 लोहरदगा (ST)	2,36,90,436	39,83,45,359	42,20,35,795
 कुशवाहा शशिभूषण मेहता	BJP	पांकी	7,25,46,244	24,90,00,000	 32,15,46,244
संजय प्रसाद यादव
RJD	गोड्डा  4,03,97,350	25,56,00,000	
 29,59,97,350
कल्पना मुर्मू सोरेन
JMM	गांडेय	8,87,05,589	16,46,82,364	
 25,33,87,953
हेमंत सोरेन
JMM	बरहेट (ST)	8,87,05,589	16,46,82,364	25,33,87,953
 मो. ताजुद्दीन	JMM	राजमहल	12,03,39,135	7,36,00,000  19,39,39,135
सुरेश पासवान
RJD	देवघर (SC)	76,78,000	18,00,00,000	18,76,78,000
 नवीन जायसवाल	BJP	हटिया	4,42,36,000	14,00,00,000	18,42,36,000
अनंत प्रताप देव
JMM	भवनाथपुर	2,14,67,000	14,80,00,000	16,94,67,000
 संजय कुमार सिंह यादव	RJD	हुसैनाबाद	79,64,180	14,80,25,000	15,59,89,180  पर हैं।
Nov 26 2024, 16:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.7k