सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आरंभ,सांसद ने फ्लैग दिखाकर किया प्रचार वाहन रवाना
फरूर्खाबाद । मुख्यमंत्री के निदेर्शानुसार प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए 2 से 16 अक्टूबर 2024 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आरंभ गांधी जयंती के पावन पर सांसद एवं जिलाधिकारी डॉक्टर वी के सिंह द्वारा जिले के सभी उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन समारोह में सड़क सुरक्षा संबंधी प्रचार वाहन को मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत द्वारा फ्लैग आॅफ करते हुए पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी डॉक्टर वी के सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, समस्त उप जिलाधिकारी, एआरटीओ प्रशासन वी एन चौधरी एवं जनपद के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन में मधुर आॅडियो के माध्यम से आम जनता को सड़क सुरक्षा से संबंधित पाठ पढ़ाया जाएगा ताकि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर जैसे छात्र, आम जनता, बस, आॅटो यूनियन, परिवहन निगम के चालक परिचालक आदि सभी जागरूक होकर सड़क सुरक्षा को आगे बढ़ाएं।
जनपद में वर्ष 2023 में माह जनवरी से अगस्त तक 267 सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई जिसमें 135 व्यक्तियों की मृत्यु हुई तथा 193 व्यक्ति घायल हुए हैं। जनपद फरुर्खाबाद में वर्ष 2024 में माह अगस्त तक 258 सड़क दुर्घटनाओं में 138 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 192 व्यक्ति घायल हुए हैं। वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में जनवरी से अगस्त तक दुर्घटनाओं की संख्या में 3.40% की कमी हुई है, मृतकों की संख्या में 2.20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है ह्ण साथ ही घायलों की संख्या में 0.50% की कमी आई है। दुर्घटनाओं तथा मृतकों की यह संख्या अत्यंत चिंता जनक है। इस संख्या को शून्य लाने के प्रयासों के अंतर्गत ही सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।
Oct 03 2024, 18:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k