अटेवा की पुरानी पेंशन बहाली बैठक में शिक्षकों का आक्रोश, 26 सितंबर की रैली को लेकर लिया संकल्प
संजीव सिंह बलिया।पुरानी पेंशन बहाली और एन.पी.एस (राष्ट्रीय पेंशन योजना)/ UPS एवम् निजीकरण के विरोध में शिक्षकों की एक महत्त्वपूर्ण बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र, नगरा में आयोजित की गई।
इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे, जिन्होंने एन.पी.एस को देश के हितों के खिलाफ बताया और पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर जोर दिया। बैठक में 26 सितंबर को आयोजित होने वाली आक्रोश रैली को सफल बनाने का भी संकल्प लिया गया।
इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि अटेवा मंडल मंत्री राजेश कुमार सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि एन.पी.एस /यू पी एस/ निजीकरण से न केवल शिक्षकों के भविष्य पर संकट है, बल्कि यह देश की आर्थिक सुरक्षा के लिए भी घातक है। उन्होंने पुरानी पेंशन की बहाली को शिक्षक समुदाय की महत्वपूर्ण मांग बताते हुए इसे हर हाल में सफल बनाने की अपील की।
अटेवा जिला उपाध्यक्ष लालबहादुर शर्मा ने अपने उद्बोधन में NPS/UPS/ निजीकरण देश हित में घातक है पर बल देते हुए कहा कि जब देश विश्व की टाप मोस्ट अर्थव्यवस्था वाले देशों में शुमार हो रहा हो तो देश के तमाम कार्मिक जो अपने जीवन का अमूल्य समय सेवा में देते हो तो उन्हें पेंशन जैसी सुविधा से मरहूम किया जा रहा है, जो कहीं से भी उचित नहीं है। इसलिए आप सब अपने हक अधिकार के लिए 26 सितंबर को देशव्यापी आक्रोश रैली में चढ-बढकर सहभागिता निभायें।
संगोष्ठी में एन.पी.एस यूपीएस निजीकरण से देश में होने वाले खतरों पर जिला प्रवक्ता विनय राय द्वारा विशेष चर्चा की गई।
इस दौरान मुख्य रूप से नगरा ब्लॉक संयोजक के चुनाव की प्रक्रिया जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा और जिला प्रवक्ता विनय राय के नेतृत्व में संपन्न की गई। जिसमें सर्वसम्मति से नगरा का ब्लॉक संयोजक - राकेश कुमार सिंह, मंत्री - जियाउल इस्लाम, कोषाध्यक्ष - शशि कांत सक्सेना को चुना गया।
उक्त चुनाव पर सदन में सभी सदस्यगण ताली बजाकर अपनी सहमती भी जताई।
संगोष्ठी में संजय , राकेश शशिकांत व कई अन्य साथियो ने अपने-अपने विचार साझा किए। और सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि 26 सितंबर को होने वाली आक्रोश रैली शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष में मील का पत्थर साबित होगी।
संगोष्ठी/ बैठक को सफल बनाने में स्थानीय शिक्षक संगठनों के साथ ही विभिन्न संघों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी अहम योगदान रहा। सभी ने पुरानी पेंशन बहाली के इस संघर्ष में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। और 26 सितंबर 2024को "आक्रोश मार्च" को सफल बनाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता विनय राय व संचालन शैलेन्द्र यादव ने किया।
कार्यक्रम में बृजेश सिंह तेगा (अध्यक्ष प्राथमिक), राजीव नयन पांडेय (मंत्री), बृजेश (उपाध्यक्ष) , पुष्कर राय, संजय यादव, शैलेंद्र यादव, दयाशंकर, अभिषेक द्विवेदी, वीरेंद्र यादव, दिलीप यादव, जयप्रकाश यादव, पुष्पेंद्र सिंह, चंद्रभूषण सिंह, संतोष कुमार, अभिषेक प्रजापति , किरण सिंह, रेनू यादव, प्रीति सिंह, पल्लवी सिंह, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Oct 02 2024, 17:24