बलिया के प्रभारी मंत्री ने पीड़ितों के बीच 'राहत' कीट व तिरपाल लेकर पहुंचे छलका बाढ पीड़ितों का दर्द
![]()
संजीव सिंह बलिया।जनता की हितों के रक्षा लिए हमारी सरकार किसी भी स्तर पर जा सकती है। जनता के हितों के मूल्यो पर किसी भी अधिकारी को मनमानी करने की छूट नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्यवाही तय है। उक्त बाते है जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू के, जो शुक्रवार को चांद दियर के 650 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट व तिरपाल वितरण के समय व्यक्त किया। मंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। यह प्राकृतिक आपदा है। इस आपदा के समय सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 24 घंटे के भीतर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को बनाकर चालू कर दिया जाएगा। भोजन, चिकित्सा, पानी या अन्य जरूरतो को प्राथमिकता के आधार पर अधिकारी पूरा करेंगे। इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। किसी भी बाढ़ पीड़ित द्वारा शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मंत्री दानिश अंसारी, विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य विजय बहादुर सिंह, परमेश्वर गिरी, नंद जी सिंह,दिलीप गुप्ता, सुरेश सिंह, अध्यापक राजेश्वर मिश्र सहित दर्जनों गणमान्य लोग अपने विचार रखें। राहत किट वितरण करने के बाद मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू व अन्य विशिष्ट जन राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर हुए कटान स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार, एनएचआई के परियोजना प्रबंधक एसपी पाठक, तहसीलदार सुदर्शन कुमार, नायब तहसीलदार रोशन सिंह, रजनीश सिंह व बैरिया सर्किल के विभिन्न स्थानों के प्रभारी व बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद रही।प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र दयालू के समक्ष शुक्रवार को चांद दियर के बाढ़ पीड़ितों का दर्द बाढ़ पीड़ितों छलक पड़ा। बाढ़ पीड़ितो ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो नाव की व्यवस्था है न भोजन मिल रहा है। न पानी मिल रहा है। केवल जुबानी जमा खर्च हो रहा है। अधिकारी और नेता आ रहे हैं। फोटो खिंचवाकर चले जा रहे हैं। इस तरह की शिकायत एक दो लोग नहीं, बल्कि कई बाढ़ पीड़ितों ने मंत्री द्वय के समक्ष किया। इस पर मंत्री दानीश अंसारी ने लोगों को भरोसा दिया कि आप लोगों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। अधिकारी आपकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसका समाधान करेंगे। आपका ख्याल करेंगे।

संजीव सिंह बलिया । समाजवादी पार्टी ने एन एच 31 टूटने पर सरकार पर निशाना साधा हैं इस सम्बंध में उ0प्र0 सदन के पूर्व नेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने चांददियर (मांझी) में बाढ़ की विभीषिका में एन एच - 31 बांध टूटने और उ0प्र0 और बिहार के यातयात संपर्क पूरी तरह से अवरुद्ध होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैंने बहुत पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री और बाढ़ खण्ड व सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को जनपद के भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों के संदर्भ में अवगत कराया था, परन्तु समय रहते शासन- प्रशासन के द्वारा कोई उपाय नही किया गया । मशलन जनपद के अनेक हिस्सों में बाढ़ की विभीषिका में आमजन कराह रहें है और सरकार द्वारा मद्दत तो दूर उनकी आँशु पोछने वाला भी कोई नही पहुँच पा रहा है। इस संबंध पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी"ने भी अपने प्रतिक्रिया में कहा कि बाढ़ विभाग नदियों के जलस्तर बढ़ने पर जगता हैं अगर बाढ़ आने से पहले बाढ़ से बचाव हेतु उपाय किया जाता तो यह स्थिति नही आती जबकि समाजवादी पार्टी समय समय पर विभाग को सजग करने हेतु इस ओर ध्यान आकृष्ट कराती रही हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया 13 सितम्बर को धरना सभा के माध्यम से को पत्रक दिया गया था उसमे भी जनपद के बाढ़ की समस्या को प्रमुखता से रखा गया था।
संजीव सिंह बलिया।उफनाई गंगा घाघरा के लहरों के दबाव से NH31टूटा जयप्रभा सेतु से यूपी बिहार का सड़क मार्ग बंद खतरा विन्दु से ऊपर बह रही गंगा, घाघरा व टोंस नदी की प्रलयकांरी लहरें तबाही मचाना शुरू कर दी है। बाढ़ की पानी से जहां दर्जनों गांव घिर गये है, वहीं फ्लड एरिया के तीन दर्जन से अधिक स्कूल बंद है। सबसे बड़ी खबर यह है कि बाढ़ का दबाव एनएच 31 नहीं झेल सका और चांददियर के पास करीब 30 मीटर टूट गया है। इससे आस-पास की बस्तियों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। गंगा नदी अब तक के उच्चतम जलस्तर को छूने को बेताब है। वहीं, घाघरा और टोंस नदी भी उफान पर है। बुधवार आधी रात बाद करीब 2.30 बजे तहसील बैरिया के मौजा चॉददियर के पास से गुजर रहा एनएच-31 टूट गया है। इसके कारण मांझी पुल से सम्पर्क टूट गया है, जिससे बाढ़ का पानी तेज गति से रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार की पहल पर एनडीआरएफ टीम पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुटी है।

संजीव सिंह बलिया।हर व्यक्ति की अंतिम इच्छा होती है कि मरने के बाद उसका क्रिया-कर्म विधि-विधान से हो। लेकिन एक ऐसे व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका क्रिया-कर्म पूरे विधि-विधान हुआ जो न बोल सकता था और न ही सुन सकता था। यह पुनीत कार्य किसी और ने नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी का पैतृक गांव सिकंदरपुर इलाके में गोसाईपुर है। करीब तीस वर्ष पहले घाघरा नदी के किनारे होते हुए एक गूंगा बालक किसी तरह से उनके गांव पहुंचा। रामगोविन्द चौधरी के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उस गूंगे बालक को अपने दरवाजे पर लाए। रामगोविन्द चौधरी ने गूंगे बालक को अपने यहां शरण दी। तब से वह बालक न सिर्फ नौकर बल्कि उनके परिवार का सदस्य बन कर रहने लगा। बीते दिनों बीमारी के कारण गूंगे नौकर का निधन हो गया। रामगोविन्द चौधरी ने अपने परिवार के सदस्य की तरह उसे कंधा दिया और उसका अंतिम संस्कार किया। मुखाग्नि उनके भाई पंचदेव चौधरी ने दी थी। सोमवार को उस गूंगे नौकर का श्राद्धकर्म था। जिसमें हजारों लोगों ने उसे श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रामगोविन्द चौधरी व उनके परिवार के सदस्यों ने वैदिक परंपरा के अनुसार दान-पुण्य भी किया। हजारों लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि वह मेरे परिवार के अन्य सदस्यों की ही तरह था। चूंकि वह बोलता और सुनता नहीं था, लिहाजा वह कहां से आया था हमें यह भी जानकारी नहीं थी। उसके निधन से हम काफी दुखी हैं। वह मेरे परिवार की धुरी बन गया था। इसीलिए पारिवारिक सदस्य की ही तरह हमलोग उसका क्रिया-कर्म कर रहे हैं।
संजीव सिंह बलिया।जन्मतिथि में हेराफेरी की शिकायत पर बीएसए मनीष कुमार सिंह ने सम्बंधित सहायक अध्यापक के वेतन पर रोक लगाने के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी नगरा से रिपोर्ट तलब की है। बीएसए ने यह कार्रवाई प्रथम दृष्टया शिकायत की पुष्टि होने पर की है। जांच जारी है, रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई सम्भव है।
Sep 21 2024, 07:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
75.0k