*भाजपा सरकार समाज के हर तबके के लिए कर रही है काम-रमापति शास्त्री*
गोंडा- शनिवार को क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आनलाइन सदस्यता अभियान का आयोजन कैम्प लगाकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री और मनकापुर भाजपा विधायक रमापति शास्त्री ने 05 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय और प्रदेश की सरकार समाज के हर तबके के लिए समान रूप से काम कर रही है। भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं तो वहीं भाजपा सरकार में गुंडे माफियाओं की खैर नहीं है। उन्होंने अपील की सभी लोग भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़कर भारत को विश्व गुरु बनाने के सहभागी बनें।
कैम्प में 300 लोगों को भाजपा की आनलाइन सदस्यता दिलाई गयी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दूबे ने सभी नये सदस्यों का स्वागत उन्हें माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर किया। इस दौरान ग्राम प्रधान अजय चौहान, भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह, जनार्दन तिवारी, अभिषेक पांडेय, सौरभ दूबे, विवेक पांडे, राहुल तिवारी, पिंकू शुक्ला, रतनदेव तिवारी, सुनील चौबे, अखिलेश त्रिपाठी सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।





















Sep 14 2024, 17:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0