Sep 04 2024, 20:15
भाजपा ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, मौके पर विधायक राज सिन्हा रहे मौजूद, चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति
धनबाद विधानसभा अंतर्गत भाजपा धनबाद महानगर के बैंक मोड़ मंडल और बरटाँड मंडल की कार्यसमिति की बैठक को आयोजन किया गया।
बैंक मोड़ मंडल की बैठक का आयोजन मटकुरिया स्थित दुर्गा मंडप एवं बरटाँड मंडल की बैठक का आयोजन हॉउसिंग कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले विधानसभा चुनाव के निमित्त कमर कसना था। बैठक में बूथ समिति का पुर्ननिरीक्षण किया गया।
साथ ही सभी पुराने नये कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर एक सूत में पिरोने का प्रयास किया गया।
मौके पर विधायक राज सिन्हा नें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को उदाहरण देते हुए बताया की वर्ष 2009 के चूमाव में मात्र 800 कुछ वोटों से पीछे रह गए थे और उस वक्त सभी कार्यकर्ताओं की आँखों में आँशु डबडबा गए थे, उस वक्त को याद कराते हुए बताया की हम सबको पुनः पूरी मेहनत से घर-घर तक पहुँचना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए राज्य में भी भाजपा सरकार बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
भ्रष्टाचार और झूठे वादों से लोगों को ठगने वाली झारखण्ड की वर्तमान हेमंत सरकार जिसने झारखंड के हर वर्ग को ठगने का काम किया है, ऐसी सरकार को इस बार विधानसभा के चुनाव में उखाड़ फेंकना है और पुनः भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनाकर विकास की गति को दोगुना करना है।
मौके पर भाजपा धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष श्रावण राय, विधानसभा निमित्त धनबाद विधानसभा के चुनाव प्रभारी गिरिडीह के पूर्व महापौर सुनील पासवान जी, बोकारो विधानसभा के चुनाव प्रभारी धनबाद के पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल जी, जिला महामंत्री मानस प्रसून, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रामा सिन्हा, बैंक मोड़ मंडल अध्यक्ष सन्नी रवानी, बरटाँड मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण राय, राजकुमार मंडल, रिंकू सिन्हा, अमित सिंह, अमरजीत कुमार, बेबी यादव, टुन्ना सिंह, शम्भू सिंह, जगबंधु मंडल, नागेंद्र सिंह, मनोज सिंह, प्रमोद अग्रवाल, मिथलेश सिंह, पुष्पा राय, सुजीत झा, डीके सिंह, सरोज प्रसाद, संजीत सिंह, अनिल प्रसाद, परशुराम पासवान, हुलास दास, टिंकू खत्री, भगीरथ दास, दिलीप सिंह, विजय ठाकुर, प्रकाश मंडल, पप्पू गुप्ता, बृजमोहन प्रसाद, धर्मेंदर दोनकर, अनिल सींग, रेनू थापा, निर्मला गिरी, सुनीता केसरी, रिंकू सिंह, अजित पोद्दार सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित रहें।
Sep 09 2024, 14:20