बिहार में पहली बार खेलो इंडिया योगासन वूमेनस लीग ईस्ट जोन प्रतियोगिता का होगा आयोजन, इन राज्यों से 500 महिला खिलाड़ी लेंगी भाग
*
* पटना : बिहार में पहली बार खेलो इंडिया योगासन वूमेनस लीग ईस्ट जोन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । 22 अगस्त से 24 अगस्त तक इसका आयोजन पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में होगा। इस प्रतियोगिता में बिहार समिति 11 अन्य राज्य शामिल होंगे जिसमें झारखंड अरुणाचल प्रदेश असम मेघालय मणिपुर मिजोरम नगालैंड त्रिपुरा सिक्किम पश्चिम बंगाल उड़ीसा के लगभग 500 महिला खिलाड़ी भाग ले रही है। जिसमें 12 वर्ष से लेकर 18 वर्ष और 18 वर्ष से 55 वर्ष की आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में पांच प्रमुख इवेंट होंगे जो इस प्रकार हैं आर्टिस्टिक सिंगल, ट्रेडिशनल इंडिविजुअल ,आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक एकेडमिक ईयर, आर्टिस्टिक ग्रुप। बिहार योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एवं ईस्ट जोन खेलो इंडिया योगासन चैंपियनशिप के निदेशक डॉक्टर रानी ने बताया कि पहला मौका है और बिहार को इस तरह के खेल का आयोजन करने का मौका मिला है हमारा प्रयास रहेगा कि खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर माहौल दिया जाए। पटना से मनीष प्रसाद
Aug 19 2024, 15:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.1k