हर घर तिरंगा-2024 कार्यक्रम' को सफल बनाने हेतु हुई बैठक
औरंगाबाद: आज दिनांक-10 अगस्त 2024 को जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा निर्देशित 'हर घर तिरंगा-2024 कार्यक्रम' को सफल बनाने हेतु बैठक आहूत की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में हम लोगों को मुख्यतः चार गतिविधियां आयोजित कराया जाना है।
जिसमें सर्वप्रथम जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाला जाना है। तिरंगा यात्रा 14 अगस्त को प्रातः 8:00 बजे गेट स्कूल से गांधी मैदान तक जाएगी जिसमें बृहद रूप से सभी जनप्रतिनिधि, छात्र एवं छात्राएं, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका,जीविका दीदी, एनसीसी एवं स्काउट गाइड के बच्चे एवं पदाधिकारी हाथ में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
तत्पश्चात तिरंगा यात्रा गांधी मैदान पहुंचने के बाद तिरंगा कैनवास स्थापित किए जाएंगे, जहां लोग किसी भी भारतीय भाषा में हर घर तिरंगा और जय हिन्द लिख सकेंगे। कैनवास का डिजाइन राष्ट्रीय ध्वज के समान 3 : 2 में होगा।
इसके अतिरिक्त हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी घरों में तिरंगा झंडा फहराया जाना है। इसके लिए नगर परिषद एवं जनप्रतिनिधि के द्वारा सभी घरों में तिरंगा उपलब्ध कराया जाएगा।
तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों को ध्वज फहराने और तिरंगा के साथ सेल्फी लेने और harghartrianga.com वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकेगा। साथ में सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga और #HGT2024 के साथ साझा किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारी करने के दिशा-निर्देश दिए।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता ललित रंजन भूषण, सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, सदर एसडीपीओ, वरीय उपसमाहर्ता श्रीमती रत्ना प्रियदर्शनी एवं श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी, डीपीएम स्वास्थ्य अनवर आलम, डीपीएम जीविका सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी मौजूद रहे।








Aug 10 2024, 19:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k