गया में राष्ट्रीय लोक मोर्चा इकाई की हुई बैठक : आगामी 9 अगस्त को क्रांति दिवस पर सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा
गया। गया शहर के नगमतिया रोड स्थित एक निजी होटल के सभागार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा गया इकाई की बैठक राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन युवा जिलाध्यक्ष इं.आकाश दयाल ने किया।
![]()
इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी सदस्यता अभियान के क्षेत्रीय प्रभारी श्री सुभाष चंद्रवंशी ने कहा कि आगामी 9 अगस्त से क्रांति दिवस के मौके पर विभिन्न प्रखंड में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा जिसमें उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव पार्टी को सशक्त बनाने हेतु किसान, मजदूर,खेत,खलियान के नौजवानों जगह-जगह पर होल्डिंग पोस्टर बैनर स्टॉल लगाकर कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में तेजी लाएं जिससे कार्यकर्ता के साथ-साथ पार्टी को मजबूत होने में मदद प्रदान होगा।
![]()
वही, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी श्री पप्पू वर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक नौजवानों को जोड़कर पार्टी को जानदार और शानदार बनाये जिससे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत किया जा सकता है। इस मौके पर अजय कुशवाहा ने कहा की विभिन्न विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त कर अलग-अलग खंड में प्रचार प्रचार व स्टॉल लगाकर तेजी से सदस्यता अभियान का कार्य पूरा किया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने अभी कहा कि 9 अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर सदस्यता अभियान की शुरुआत बड़े पैमाने पर की जाएगी।
जिसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ता शिरकत करेंगे और साथ ही साथ उस दिन हजार की संख्या में लोग सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद रफ़ी खान साहब, प्रदेश सचिव गोपाल शरण डांगी,अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र पासवान युवा नेता डी के डाडेल, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनिल मेहता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नासिर, जिला उपाध्यक्ष रवि मेहता, चिकित्सा पर कोर्ट के जिला अध्यक्ष कुमार गौरव, सिंटू मेहता प्रदेश महासचिव डॉ उदय वर्मा,अखिलेश यादव, अमित कुमार, विक्रमादित्य कुशवाहा, प्रदेश महासचिव विनायक कुशवाहा,सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में शिरकत किए।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।

						
गया। गया शहर के नगमतिया रोड स्थित एक निजी होटल के सभागार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा गया इकाई की बैठक राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन युवा जिलाध्यक्ष इं.आकाश दयाल ने किया।

गया। गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र में हुए पिकअप लूट कांड मामले में आरोपित राहुल कुमार और रोशन कुमार को पुलिस गिरफ्तार करने में नाकामी साबित हो रही है। इस संबंध में गया के एसएसपी के द्वारा अतरी थानाध्यक्ष को निर्देशित करने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। 
गया। बिहार के गया में डेल्हा थाना की पुलिस ने एक कुर्की वारंटी मृत्युंजय कुमार को गिरफ्तार किया है। इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी कर की है।
गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सहदेब बाउरी की अध्यक्षता एवं गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका कुमारी के संयोजन में छात्राओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंचासीन प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. बाउरी, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ शगुफ्ता अंसारी, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी एवं कार्यक्रम का संचालन कर रही डॉ. प्रियंका कुमारी ने प्रमुख वक्ता के रूप में आमंत्रित स्त्री रोग, प्रसूति तथा आइवीएफ विशेषज्ञ डॉ. वर्षा श्रीवास्तव का स्वागत पौधा प्रदान करके किया।

गया। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अंतर्गत बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर चयन हेतु आज दिनांक 07.08.2024, 11.08.2024, 18.08.2024, 21.08.2024, 25.08.2024 एवं 28.08.2024 को आयोजित लिखित परीक्षा के सफल आयोजन एवं स्वच्छ संचालन के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा अनेको परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। उक्त परीक्षा के लिये गया ज़िला में 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित है।

गया। बिहार के गया में गयाजी क्रिएटर मीटअप 2024 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जदयू नेता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित और केक काटकर की गई। यह कार्यक्रम में गया जिले के सभी ब्लॉगर्स शामिल हुए।
गया। बिहार के गया में गया के एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), कोतवाली/मुफ्फसिल थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर चयन के लिए होने वाली परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

गया। पितृपक्ष मेला 2024 के सफल आयोजन हेतु किये जाने वाले कार्यो की तैयारी का जायजा लेने जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने आज धर्मारण्य, मतंगवापी एवं सरस्वती वेदी का निरीक्षण किया। मतंगवापी वेदी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीएचईडी के अभियंता को निर्देश दिया कि शौचालय की मरम्मत तथा नए शौचालय का निर्माण एवं विभिन्न नल के पॉइंट को मरम्मती कार्य तेजी से करवा लें। साथ ही एक नया पानी टंकी मुहैया करावे ताकि पानी की कोई कमी यात्रियों को नही हो सके। मंदिर के सामने के तालाब की सफाई कराने तथा टूटे हुए चाहरदिवारी के स्थल को मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया।
गया। बिहार के गया में इमामगंज थाना के पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। लूट, डकैती जैसे कई कांडों में वांछित एक अपराधी सुजीत कुमार उर्फ गोलू ठाकुर को गिरफ्तार किया है। 
Aug 07 2024, 20:19
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
0- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
217.2k