प्रिंस कुमार के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें प्रशासन : मुकुल आनंद
गया : विगत दिनों विश्वकर्मा समाज के नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र प्रिंस कुमार के हत्या के विरोध में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ एवं लोहार संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च गांधी मैदान के गांधी मंडप से शुरू होकर कलेक्ट्रेट के समीप जाकर जन सैलाब में परिवर्तित हो गया।
वही मौके पर भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद ने सरकार और प्रशासन के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कब तक हम विश्वकर्मा समाज ऐसी घटनाओं के शिकार होते रहेंगे। रेप, मर्डर जैसी जघन्य अपराध की घटनाएं विश्वकर्मा समाज के ऊपर निरंतर घट रही है। इसी कड़ी में ध्यान देने वाली घटना नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र प्रिंस कुमार की हत्या है।
श्री आनंद ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थान सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है। इस हत्या में विद्यालय प्रशासन की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। इसलिए इस घटना की सीआईडी जांच कराए जाने की आवश्यकता है। इस घटना की जांच कर दोषी हत्यारों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने के लिए आज हमने गया डीएम एवं एसएसपी को ज्ञापन सौंपा है।
लोहार संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर प्रिंस कुमार की हत्या में संलिप्त हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो विश्वकर्मा समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिवाकर शर्मा ने ऐसी घटनाओं पर क्षोभ एवं आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार और प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया और कहा कि सरकार को ऐसी घटनाओं पर संज्ञान लेकर इस समाज की सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था करनी चाहिए।
महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण शर्मा ने कहा विश्वकर्मा समाज की जागरूकता से घबराकर कुछ निहित स्वार्थी लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश कर रहे है। गणतांत्रिक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इस घटना की भर्त्सना की एवं सरकार से मांग की स्पीडी ट्रायल चलाकर हत्यारों को गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दी जाय। जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं करने पर हमारी पार्टी विधानसभा की घेराव करेगी। वहीं आक्रोश मार्च का नेतृत्व कर रहे भारतीय विश्वकर्मा महासंघ गया के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार ठठेरा ने कहा कि अगर प्रशासन ने अविलम्ब ठोस कदम नहीं उठाया और गिरफ़्तारी नहीं की तो भारतीय विश्वकर्मा महासंघ आगे वृहद आंदोलन करेगा।
विश्वकर्मा समाज की नेत्री सुजाता शर्मा, लोहार कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्वकर्मा, भीम विश्वकर्मा, जयंत शर्मा आदि ने सभा को संबोधित किया। बिगन विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, कौशलेन्द्र विश्वकर्मा, संभु विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, मुन्ना विश्वकर्मा, कन्दाई विश्वकर्मा, कैलाश पाण्डेय सहित आक्रोश मार्च में हजारों की संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग शामिल होकर प्रिंस कुमार को न्याय दिलाने के लिए अपनी एकजुटता दिखाई।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।


गया : विगत दिनों विश्वकर्मा समाज के नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र प्रिंस कुमार के हत्या के विरोध में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ एवं लोहार संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च गांधी मैदान के गांधी मंडप से शुरू होकर कलेक्ट्रेट के समीप जाकर जन सैलाब में परिवर्तित हो गया।

गया। बिहार के गया में जाने-माने डेंटल सर्जन डॉ. सुमित कुमार एक्सीडेंट में टूटे हुए जबड़े को सफल ऑपरेशन कर बचाई जान। बाइक की तेज रफ्तार के कारण, आपस में बाइक की टक्कर के कारण, एक्सीडेंट में जबड़ा टूट गया।
गया। स्वयंसेवी संस्था कौंसिल आफ मगध वूमेन एम्पावरमेंट सह मगध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधीजी के संस्थापक स्व० डॉ० शिव कुमार शर्मा उर्फ़ गांधीजी की चतुर्थ पुण्यतिथि विद्यालय के सभागार में मनाया गया।

गया/परैया। जिले के परैया थाना क्षेत्र के कष्ठा स्टेशन से पश्चिम ग्राम हसपुरा रेल गुमटी में दिन गुरुवार को ट्रेन के चपेट में आने सें दो दोस्तों कि एक साथ मौत हो गई मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि बोल-बम जाने हेतु लोग बस वाले को पैसा देने के लिए तसीली कर रहे थे।

गया में बज्रपात से एक ही गांव के पांच लोगों की मौत हो गई है. यह घटना गया जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत पनारी गांव में घटी. मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल हैं. घटना के बाद गांव में चित्कार मच गया. गांव में मातम पसर गया है.

गया। गया शहर के शांतीबाग स्थित लोकप्रिय समता पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सह प्रदेश अध्यक्ष धीरू शर्मा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा के नेता मुकेश शर्मा के द्वारा मुसलमानों पर जो आपत्तिजनक बयान दिया गया है मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूं।

गया/डोभी। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत डोभी बाजार के समीप डेरा पर टोला निवासी बालेश्वर मंडल का 12 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार का मौत 11 हजार वोल्ट के विद्युत स्पर्शाघात से हो गया था। इस घटना के बाद मृतक के आश्रित को पारिवारिक लाभ का चेक दिया गया।


गया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पासवान ने टाउन विधायक सह मंत्री डॉ प्रेम कुमार पर पेड़ लगाकर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है।
टाउन विधायक सह मंत्री प्रेम कुमार के द्वारा पेड़ लगाकर सिर्फ खानापूर्ति किया गया है। उसकी तमाम तरह की जो व्यवस्थाएं होती है वह पूरी नहीं की गई। जिसके कारण ही आज पेड़ सूख गया है और पत्ता झड़ गया है सिर्फ अब जड़ ही बच रहा है। वह भी सूखने के कगार पर है। टाउन विधायक सह मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार काम कम करते हैं और दिखावा ज्यादा करते हैं। यह आरोप राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पासवान ने लगाया है।
गया। बिहार के गया में जमुना नदी के किनारे अज्ञात अधेड़ का शव मिला है। दरअसल गया जिले के पंचानपुर थाना क्षेत्र के जमुना नदी पर बने पुल के सामने से एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया गया।

Aug 02 2024, 20:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
98.6k