राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा आज कटिहार मे नव नियोजित 331 संविदा कर्मी के बीच नियोजन पत्र का किया गया वितरण
कटिहार : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा आज कटिहार के निबंधन सह परामर्श केंद्र (DRCC) भवन में विशेष सर्वेक्षण हेतु नव नियोजित 331 संविदा कर्मी के बीच नियोजन पत्र का वितरण किया गया। जिसमें 12 विशेष सर्वेक्षण सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी, 26 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो,18 विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं 275 विशेष सर्वेक्षण अमीन शामिल है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, जिलाधिकारी मनेश कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा।
जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बताया कि आज राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा पूरे बिहार में दस हजार नव चयनित युवाओं के बीच नियोजन पत्र का वितरण किया गया है। इसी क्रम में कटिहार में भी तीन सौ इकतीस नव चयनित के बीच आज नियोजन पत्र का वितरण किया गया है।
अब ये सभी नव नियुक्त युवा राजस्व विभाग के संविदाकर्मी कहलाएंगे तथा जल्द ही इन सभी को प्रशिक्षण दिलाकर अपने -अपने क्षेत्र में योगदान दिलाया जाएगा ताकि बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण में इनका योगदान लिया जा सकें।
कटिहार से श्याम








कटिहार : कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवास पर अनोखे अंदाज में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। मनिहारी स्थित आवास में विशाल अखंड हरिनाम संकीर्तन के बीच मंत्रोच्चारण के साथ राहुल गांधी के लंबी आयु का कामना किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी देश के सर्वमान्य नेता हैं। उनकी अगुवाई में कांग्रेस निरंतर आगे बढ़ रहा हैं। इसलिए कांग्रेसजन उनके स्वस्थ्य और लंबी आयु के कामना कर रहे हैं। कटिहार से श्याम
Jul 03 2024, 20:10
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k