आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कोटे से खाली मंत्री पद को लेकर चर्चा तेज, रेस में इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय
![]()
जयंत कुमार
रांची : कांग्रेस कोटे से झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद खाली पड़े मंत्री पद को लेकर चर्चा तेज हो गइ है। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द ही फैसला हो जायेगा कि खाली पड़े मंत्री पद किसे दिया जाएगा। सूत्रों की माने तो कांग्रेस कोटे से अगले मंत्री के तौर पर जामताड़ा के विधायक डा. इरफान अंसारी का नाम लगभग तय होता दिख रहा है। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में दीपिका पांडेय सिंह का नाम भी तेजी से चल रहा है।
इसी बीच चर्चा यह भी है कि ग्रामीण विकास विभाग झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने पास रखेगा। इसके बदले कांग्रेस को कोई अन्य विभाग दिया जा सकता है। सोमवार को दिल्ली में हुए कांग्रेस की बैठक में भी इस पर चर्चा हुई थी। वही कल 25 जून को कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात किए।
दरअसल आलमगीर आलम अल्पसंख्यक कोटे से मंत्री थे। ऐसे में तय माना जा रहा है कि कांग्रेस इसी कोटे से अपना अगला मंत्री देगा। यही वजह है कि इस रेस में इरफान अंसारी का नाम सबसे आगे चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पहलूओं से आलाकमान को वाकिफ करवा दिया है।
झारखंड में मंत्री बनने की लिस्ट में विधायक इरफान अंसारी के अलावा महागामां से विधायक दीपिका पांडेय और बेरमो से विधायक अनूप सिंह का भी नाम चर्चा में चल रहा है।










Jun 26 2024, 13:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.3k