Jun 22 2024, 09:40
कलश शोभायात्रा के साथ हुई नौ कुंडीय महायज्ञ की शुरुआत
शहर के नईसराय-पटेल नगर मोहल्ले में 21 से 24 जून तक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कलश शोभायात्रा के साथ इसकी शुरुआत की गयी। बैंड-बाजे के साथ करीब 300 महिलाओं ने माथे पर कलश रखकर शहर का भ्रमण किया। कलश स्थापित करने के बाद यज्ञ की शुरुआत की गयी।
सुबह कलश पूजन से पहले मिथलेश कुमार विद्यार्थी ने महिलाओं से योग करवाया। उसके बाद कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। यज्ञ समिति के अनिल, अशोक, विशेष चौधरी, सतीश, शंभू, अर्जुन ने कलश का पूजन किया।
कलश शोभायात्रा का नेतृत्व सुभाष, पटेल आदि ने किया। संयोजक विशेष चौधरी ने बताया कि 22 जून को देव पूजन का कार्यक्रम है। इसमें वेदी पूजन, नवग्रह पूजन आदि किया जाएगा। सुख-शांति व समृद्धि के लिए पूजन में भाग लेना चाहिए। सुनीता, संगीता, सुधा, सुषमा, अरुण, उदय, रवींद्र, उमेश, चंचल, संतोष, अर्मेंद्र का शोभायात्रा में सराहनीय सहयोग रहा।
Jun 25 2024, 19:22