भाजपा आज से शुरू की एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा हुए शामिल
![]()
रांची :डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से छह जुलाई तक चलने वाली प्रदेश भाजपा की ओर से “एक वृक्ष मां के नाम” पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके तहत भाजपा के नेता व कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पौधे लगाये जायेंगे।
रांची आए प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां रांची के नामकुम में, तो वही सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा बिरसा चौक स्थित लीची बगान में पेड़ लगाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत पार्टी नेता-कार्यकर्ताओ ने भी पौधरोपण किया। आज सिद्दू कान्हू पार्क में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी
एक वृक्ष मां के नाम
कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया। हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि आज पूरा देश हिट वेव की चपेट है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले पीढ़ी को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरुआत की है।
वहीं दूसरी और भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा पार्टी का सांगटनिक बैठक करेंगे। जिसमें झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं होगी।










रांची : रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक बार फिर जमीन कारोबारी पर डाली दबिश। कमलेश कुमार जो जमीन कारोबारी है, उसके ठिकानों पर शुक्रवार को ईडी ने छापेमारी की। राजधानी रांची के चेशायर होम रोड और कांके स्थित कमलेश कुमार के पर हुई है। इस दौरान जांच एजेंसी ने उनके घर पर जमीन घोटाले से जुड़े कई दस्तावेज खंगाले। इस छापेमारी में जमीन कारोबारी कमलेश के कांके स्थित आवास से 1 करोड़ रुपया कैश, एक पिस्तौल और 100 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। ईडी की टीम बरामद रुपयों के संबंध में उससे पूछताछ कर रही है।
रांची - पतंजलि योगपीठ के द्वारा रांची के विभिन्न पार्कों में पिछले 10 वर्षों से प्रतिदिन साढे पांच से साढे सात तक योग और प्रशिक्षण का कार्य निशुल्क किया जाता है। इस प्रशिक्षण में योग करने वाले लोगो ने पटेल पार्क में योग कार्यक्रम किया। जिसे मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश थे। दीपक प्रकाश ने कहा कि योग से मन , चित और शरीर स्वस्थ रहता है, इसे प्रतिदिन करना चाहिए।
वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर ने कहा की यह बड़ी खुशी की बात है की प्रतिदिन पार्कों में योग हो रहा है। यह प्रधानमंत्री की विशेष योगदान है जो कि करीब 200 देश में योग को फैलाया है। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित रूप से योग करने वाले सदा प्रसन्न और खुशहाल रहते हैं।
रांची : राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन के एक कैडर की गिरफ्तारी से संबंधित सीपीआई माओवादी मामले में विभिन्न भगोड़ों और संदिग्धों के परिसरों पर दो दिनों तक व्यापक तलाशी ली है.
Jun 23 2024, 15:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.5k