Loksabha election update: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में झारखंड के सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू सीटों पर वोट का अब तक का अपडेट
वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित मौजूदा सांसद गीता कोड़ा, बीडी राम सहित कुल 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। सिंहभूम में कुल 14, खूंटी में सात, लोहरदगा में 15, पलामू में कुल नौ प्रत्याशी चुनावी रण में ताल ठोक रहे हैं।
झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। आज जिन चार सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, ये सभी आरक्षित हैं। पलामू सीट अनुसूचित जाति और अन्य तीन अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इन सीटों पर इंडिया गठबंधन समर्थित प्रत्याशियों और भाजपा के बीच आमने-सामने की लड़ाई है। हालांकि लोहरदगा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला भी बन गया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' आपको झारखंड चुनाव से जुड़े सभी अपडेट सबसे पहले देगा...
सुबह नौ बजे तक कितनी फीसदी वोटिंग?
पलामू- 11.47 प्रतिशत
लोहरदगा- 10.97 प्रतिशत
खूंटी- 12.20 प्रतिशत
सिंहभूम- 12.70 प्रतिशत
9:30 AM- पलामू के दो मतदान केंद्रों पर पसरा सन्नाटा
पलामू के उंटारी रोड प्रखंड के करकटा गांव में 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के निर्णय पर अडिग मतदाता सोमवार सुबह नौ बजे तक बूथ संख्या 181 व 182 पर वोटिंग करने नहीं पहुंचे। मतदान का बहिष्कार के कारण बूथ पर सन्नाटा पसरा है।
9:10 AM- चाईबासा में ईवीएम में आई खराबी
चाईबासा के गैरेट इस्लामिया बालिका विद्यालय में सुबह 7 से 9 बजे तक केवल चार वोट डाले गए हैं। मतदान शुरू होने के कुछ देर बार ईवीएम में खराबी आ गई। उसे बदलने में दो घंटे का समय लगा। अभी तक 862 वोट में केवल 4 वोट डाले गए हैं।
8:45 AM- नक्सल प्रभावित
इलाकों में वोटरों की लंबी कतार
चाईबासा सदर प्रखंड के नक्सल प्रभावित जोजोहातु इलाके में वोटरों की लंबी कतार लगी है। भारी संख्या में पुरुष और महिला मतदाता पहुंचे हैं।
8:10 AM- नक्सलियों ने पेड़ काट कर रास्ता रोका
नक्सलियों ने पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के हतनाबुरु और सोनापी के बीच पेड़ काटकर रास्ता रोकने का प्रयास किया है। सुरक्षा बल मौके पर पहुंच रहे हैं। हालांकि वोटिंग बाधित होने की सूचना नहीं है। नक्सलियों ने वोटिंग बहिष्कार करने की अपील की है।
7:50 AM- जोबा माझी बेटे के साथ मतदान केंद्र सिंहभूम
सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी ने सोमवार को मतदान किया। जोबा माझी ने चक्रधरपुर स्थित कारमेल बालिक मध्य स्कूल के बूथ संख्या- 219 में अपने पुत्र उदय माझी के साथ जाकर अन्य मतदाताओं के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने पर मतदान किया। इससे पूर्व मतदान की प्रक्रिया पूरी की और वोट देने के बाद उंगली में स्याही लगाई। इस दौरान उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने के लिए वोट जरूर देने की अपील की।
May 13 2024, 10:19
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
17.2k