*पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र अजय नरेश यादव ने ली भाजपा की सदस्यता, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पार्टी में किया शामिल*
आजमगढ़- फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र के आँधीपुर गांव निवासी पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व रामनरेश यादव के पुत्र अजय नरेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व रामनरेश यादव 1977 में उत्तर प्रदेश के मख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2011 में उन्होंने मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। 22 नवंबर 2016 को पीजीआई लखनऊ में उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व यादव के छोटे बेटे ने 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर फूलपुर-पवई से चुनाव लड़ा था। सपा की लहर में उन्हें बीजेपी से अधिक लगभग 26 हजार मत मिले थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एवं सपा के बीच गठबंधन में उन्हें फूलपुर-पवई से उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन समाजवादी पार्टी में टूट के बाद उनका टिकट काट दिया गया। जिसके चलते उन्होंने समाजवादी पार्टी को हमेशा के लिए छोड़ दिया।
शनिवार को अजय नरेश यादव को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर संगठन महामंत्री धर्मपाल भी मौजूद रहे। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज देश का नाम दुनिया मे हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व प्रदेश का विकास हो रहा है। अब जाति के ठीकेदारों की चलने वाली नहीं है। हम सब मिलकर एक बार फिर से मोदीजी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। अबकी बार 4 सौ पार।
















वी कुमार यदुवंशी,फूलपुर(आजमगढ़)। फूलपुर तहसील के चरौवा गांव में विद्युत उपकेंद्र गददौपुर के पीछे अज्ञात कारण से गेंहू की खड़ी फसल में आग लगने से साढ़े चार बीघा गेंहू जलकर राख हो गया । ग्रामीणों के अथक प्रयास से किसी ढंग से आग पर काबू पाया गया ।




Apr 06 2024, 18:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k