आजमगढ़ : एसडीएम ने सरायमीर में होलिका दहन के विवाद को समझौता से कराया हल
के एम उपाध्याय,निजामाबाद ( आजमगढ़ )। उपजिलाधिकारी निजामाबाद संत रंजन जब से निजामाबाद तहसील का चार्ज संभाले है। तब से मुकदमों के निस्तारण , तहसील क्षेत्र में पुराने से पुराने विवादों के निस्तारण कर रहे हैं। सरायमीर कस्बे के मोहल्ला नोनिया टोला में होलिका दहन को लेकर वर्षों से विवाद चल आ रहा था।
पीस कमेटी के बैठक में जैसे ही एसडीएम के संज्ञान में होलिका विवाद का मामला आया। उप जिलाधिकारी निजामाबाद संत रंजन व क्षेत्राधिकार फूलपुर अनिल कुमार वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया।
उप जिलाधिकारी निजामाबाद संत रंजन ने नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद उर्फ पप्पू पेजर, कस्बे के संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में वर्षों से चला आ रहे। विवाद को सुलह समझौता से हल करा दिया। समझौते में यह तय हुआ कि प्रथम पक्ष राहुल चौहान विवादित स्थल पर होलिका दहन एवं उस पर कब्जा करने का प्रयास नहीं करेंगे।
वहीं दूसरे पक्ष से हिना पत्नी मोहम्मद इमरान इस बात पर सहमत हुई कि बिना किसी सक्षम न्यायालय के आदेश के विवादित भूमि पर कोई कब्जा या निर्माण कार्य नहीं करेंगे।


















Mar 20 2024, 11:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.2k