25 फरवरी को नौरंगराय सुर्यदेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रुचाप मे हुआ मातृ सम्मेलन का आयोजन
सरायकेला : किसी भी परिवार,समाज एवं देश के निर्माण में माताओं की अतिमहत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ।25 फरबरी रविवार को नौरंगराय सुर्यदेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रुचाप चांडिल मे मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
जिसमे की विद्यालय की लगभग 500 माताओ ने भाग लिया। सबसे पहले माताओ मे से सर्वसम्मति से श्रीमंती अर्चना प्रसाद को अध्यक्ष और श्रीमती टुम्प मंडल को उपाध्यक्ष चुना गया। कार्यकर्म का प्रारंभ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,प्राचार्य और उप प्राचार्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रजवालान करके किये गया। उसके बाद सुब्रत चटर्जी जी के द्वारा आज के कार्यकर्म के बारे मे विस्तृत रूप से बताया गया और माताओ को बच्चों के विकाश मे उनकी भूमिका के बारे मे अवगत कराया गया। माताओ से विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव भी लिए गए जिसमे की माताए संतुष्ट दिखी और विद्यालय प्रबंधन की भूरी भूरी प्रशंषा की।
माताओ के बीच मुजिकल् चेयर प्रतियोगीता और शंख बजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुजिकल् चेयर मे रानी महतो प्रथम, कमला महतो द्वितीय और दुर्गमणि मुर्मू तृतीय स्थान पर रही। संख बजाओ प्रतियोगिता मे अनिमा मंडल प्रथम, टुम्प मंडल द्वितीय और रिंकू प्रमाणिक तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता माताओ को विद्यालय द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी माताओ के लिए विद्यालय के तरफ से भोजन की भी व्यवस्था की गयी थी। अध्यक्ष महोदया मे अपने भाषण मे विद्यालय द्वारा किये गए आयोजन की बहुत प्रशंसा की और कहा की माताओ को भी अपनी भूमिका का निर्वहन सही तरह से करना चाहिए तभी जाकर बच्चों का समुचित विकास संभव होगा।
कार्यकर्म के सफल संचालन मे विद्यालय के सभी आचार्य और दिदीजी की भूमिका सराहनीय रही।











Feb 25 2024, 18:01
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.7k