प्रतिमा का विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर पलटा : 2 छात्राओं की मौत, कई घायल
बेगूसराय : जिले में आज शुक्रवार को मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहीं 9वीं की दो छात्राओं की मौत हो गई। जबकि, 12 अन्य स्टूडेंट्स घायल हो गए। इनमें 7 को बखरी पीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य 5 का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर पलटने के बाद सभी डाले के नीचे दब गए थें। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बगरस थानसिंह मोइन के पास की है। पूजा निजी कोचिंग सेंटर में आयोजित की गई थी।
मृत दोनों छात्राओं की पहचान करैटांड निवासी अमरजीत कुमार की बेटी स्वीटी कुमारी (13) और शिवजी ठाकुर की बेटी सोनम कुमारी (14) के रूप में हुई है।
घायलों की पहचान मनोहर महतो का बेटा मयंक कुमार, स्व. संजय महतो की बेटी सुनैना कुमारी, गरीब महतो की बेटी संध्या कुमारी, मोहित महतो की बेटी कामिनी कुमारी, कैलाश महतो की बेटी मनीषा कुमारी, देवनारायण महतो की बेटी पूनम कुमारी और मनोज गोस्वामी की बेटी दुर्गा कुमारी के रूप में हुई है।
इन सभी का इलाज बखरी पीएचसी में चल रहा है। जबकि, अन्य पांच घायलों काे निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया हैं।
दरअसल बगरस चौक पर एक निजी कोचिंग में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। आज दोपहर वहां से प्रतिमा ट्रैक्टर पर लोड कर विसर्जन के लिए ले जाया गया। गांव भ्रमण के बाद प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। लौटने के दौरान रास्ते में हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों को डाला के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट






Feb 16 2024, 21:01
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.2k