2 हत्याकांड में तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
![]()
चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में करोड़ चूहरमल मंदिर के समीप बुधवार की सुबह अमीर सहनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। इस हत्याकांड में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोड़ गांव निवासी मो. शमशाद और बिहारी तांती है। एसपी मनीष ने कहा कि कल करोड़ गांव निवासी बतहु सहनी के पुत्र अमीर सहनी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मंझौल डीएसपी श्याम किशोर रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सूचना संकलन और तकनीकी अनुसंधान करते हुए हत्याकांड में शामिल करोड़ निवासी मो. संजर के पुत्र मो. शमशाद और रामबालक तांती के पुत्र बिहारी तांती को गिरफ्तार किया। घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इसके साथ ही पुलिस ने नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा में प्रेम-प्रसंग में प्रेमिका की हत्या कर शव को छिपाने के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि नौ जून 2023 को पुलिस ने अमरौर किरतपुर निवासी एक छात्रा का शव बरामद किया था। इस मामले में मृतका के प्रेमी समसा निवासी नंदकिशोर महतो को गिरफ्तार कर लिया है।
छात्रा पांच जून 2023 को छात्रवृति का पैसा निकालने जीडी कॉलेज गई और उसी दिन से गायब थी। शव मिलने के बाद परिजनों ने पहचान की गई थी। उसी दिन से बखरी डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम लगातार अनुसंधान कर रही थी। जिसके बाद आज गिरफ्तार किया गया है।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट





Feb 09 2024, 21:27
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k