इंसानी दिमाग में लगाई गई चिप, एलन मस्क की न्यूरालिंक ने किया ये कारनामा, न्यूरोलॉजिकल विकारों के इलाज में मिलेगी मदद
#elon_musk_neuralink_installs_brain_implant_in_first_human
टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक ने कमाल कर दिया है। न्यूरालिंक ने इंसान के दिमाग में सर्जरी के जरिए चिप इम्प्लांट की है। स्टार्टअप कंपनी ‘न्यूरालिंक’ ने पहले मानव में ब्रेन में चिप इम्प्लांट किया है। मस्क ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी। मस्क ने कहा है कि जिस व्यक्ति के दिमाग में चिप लगाई गई है, उसकी सेहत में सुधार हो रहा है।
![]()
एलन मस्क ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी और कहा उनके न्यूरालिंक स्टार्टअप ने अपने पहले मानव रोगी में ब्रेन इम्प्लांट किया। मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, पहले मानव को कल न्यूरालिंक से इम्प्लांट प्राप्त हुआ और वह अच्छी तरह से ठीक हो रहा है। उन्होंने लिखा, "प्रारंभिक परिणाम आशाजनक हैं।"
कंपनी की ओर से पिछले साल जारी एक बयान में जानकारी दी गई थी कि उसे लोगों में मस्तिष्क प्रत्यारोपण का परीक्षण करने के लिए अमेरिकी नियामकों से मंजूरी मिल गई है। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने उसे इन-ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल के लिए हरी झंडी दी थी। न्यूरालिंक का कहना है कि उसका मकसद न्यूरोलॉजिकल विकारों से पीड़ित लोगों के लिए जीवन को आसान बनाना है।
न्यूरालिंक एक स्टार्टअप है, जिसकी शुरुआत मशहूर अरबपति एलन मस्क ने साल 2016 में कुछ वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स के साथ मिलकर की थी। न्यूरालिंक ब्रेन चिप इंटरफेस बनाने का काम करती है, जिन्हें इंसानी खोपड़ी में इंप्लांट किया जा सकेगा। इन चिप की मदद से दिव्यांग लोग जो चल-फिर नहीं सकते या बात नहीं कर सकते या देख नहीं देख सकते, वे फिर से कुछ हद तक बेहतर जीवन जी सकेंगे। चिप की मदद से न्यूरल सिग्नल को कंप्यूटर या फोन जैसी डिवाइस पर ट्रांसमिट किया जा सकेगा। हालांकि मस्क की कंपनी को आलोचना भी झेलनी पड़ रही है। दरअसल कंपनी ने लैब में जानवरों पर पहले चिप लगाने के परीक्षण किए थे, जिसके लिए कंपनी की खूब आलोचना हुई थी।










Jan 30 2024, 13:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.1k