*कटक क्लब सामाजिक संस्था व सत्य क्रांति पार्टी के तत्वाधान में जयसिंहपुर तहसील से बरौसा चौराहा तक तिरंगा पदयात्रा निकाली गई*
गणतंत्र दिवस के पूर्व दिवस पर
कटक क्लब सामाजिक संस्था व सत्य क्रांति पार्टी के तत्वाधान में जयसिंहपुर तहसील से बरौसा चौराहा तक तिरंगा पदयात्रा निकाली गई।
जिसका नेतृत्व विनोद वर्मा ने किया। इस मौके पर उपस्थित कटका क्लब सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने कहा कि भारत, विश्व की सबसे पुरानी जीवंत सभ्यताओं में से एक है। भारत को लोकतन्त्र की जननी कहा जाता है। फिर भी, हमारा आधुनिक गणतंत्र युवा है। स्वतंत्रता के प्रारंभिक वर्षों में, हमें अनगिनत चुनौतियों और प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। लंबे विदेशी शासन के अनेक बुरे परिणामों में से दो कुप्रभाव थे - भयंकर गरीबी और निरक्षरता। फिर भी, भारत अविचलित रहा। आशा और विश्वास के साथ, हमने मानव जाति के इतिहास में एक अनूठा प्रयोग शुरू किया।
इतनी बड़ी संख्या में इतनीविविधताओं से भरा जन-समुदाय - एक लोकतंत्र के रूप में एकजुट नहीं हुआ था। ऐसा हमने इस विश्वास के साथ किया कि हम सब एक ही हैं, और हम सभी भारतीय हैं। इतने सारे पंथों और इतनी सारी भाषाओं ने हमें विभाजित नहीं किया है बल्कि हमें जोड़ा है।इसलिए हम एक लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप में सफल हुए हैं। यही भारत का सार-तत्व है। इस मौके पर उपस्थित सत्य क्रांति पार्टी के अयोध्या मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि उन दशकों के संघर्ष और बलिदान ने, हमें न केवल विदेशी शासन से बल्कि थोपे गए मूल्यों और संकीर्ण विश्व-दृष्टिकोण से भी आजादी दिलाने में मदद की। शांति, बंधुता और समानता के हमारे सदियों पुराने मूल्यों को फिर से अपनानेमें क्रांतिकारियों और सुधारकों ने दूरदर्शी और आदर्शवादी विभूतियों के साथ मिलकर काम किया। जिन लोगों ने आधुनिक भारतीय चिन्तनधारा को प्रवाह दिया, उन्होंने "आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वत:" अर्थात - हमारे पास सभी दिशाओं से अच्छे विचार आएं - के वैदिक उपदेश के अनुसार प्रगतिशील विचारों का भी स्वागत किया। लंबे और गहन विचार मंथन के परिणामस्वरूप हमारे संविधान की संरचना हुई। इस मौके पर उपस्थित मोनू यादव,अजय वर्मा, विकाश शुक्ल, अनूप वर्मा, अर्पित मौर्या, आयुष शुक्ला, सूरज वर्मा, भरत वर्मा, गोविंद मौर्या, दीपक सिंह के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।
Jan 25 2024, 16:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.8k