आमस में हम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोक सभा चुनाव के तैयारी को लेकर किया बैठक
गया/आमस। जिले के आमस प्रखंड क्षेत्र के पथरा मोड़ स्थित कर्पूरी भवन में रविवार को हम पार्टी में कार्यकर्ताओं के द्वारा एक बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष उदित कुमार भोक्ता ने किया तो वहीं मंच का संचालन प्रदेश प्रवक्ता सैलेश मिश्रा ने किया।
बैठक के मुख्य अतिथि महिला अध्यक्ष रूबी देवी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लेकर हम सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाए और पार्टी को महबूत बनाने में अपना हाथ बटाएं। जहां लोक सभा चुनाव को लेकर विशेष विचार विमर्श किया गया एवं पार्टी के द्वारा गरीब संकल्प सभा की तैयारी करने को लेकर योजना बनाया गया
और प्रत्येक बूथ पर 10 कार्यकर्ता तैयार करने को लेकर भी चर्चा की गई। जिसमे सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने अनुभवों को प्रस्तुत किया। उदित कुमार भोक्ता ने सभी को जानकारी देते हुए बताया की जल्द ही आमस हाई स्कूल मैदान में गरीब संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील मांझी, महिला प्रखंड अध्यक्ष कुसुम देवी, उपाध्यक्ष रामाशीष यादव, लक्ष्मण पासवान, राजू मांझी, गौरव कुमार, कुंदन मांझी, अखिलेश कुमार, सोनम देवी, धनराजी, मुन्नी देवी, सुमित्रा देवी, विभा देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।
रिपोर्ट: धनंजय कुमार।

						
गया/आमस। जिले के आमस प्रखंड क्षेत्र के पथरा मोड़ स्थित कर्पूरी भवन में रविवार को हम पार्टी में कार्यकर्ताओं के द्वारा एक बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष उदित कुमार भोक्ता ने किया तो वहीं मंच का संचालन प्रदेश प्रवक्ता सैलेश मिश्रा ने किया।

गया/आमस। जिले के आमस थाना क्षेत्र के नवगढ़ मोड़ के पास एक शराब से लदी तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने क्रॉसिंग पार कर रहे श्रीराम टेंट हाउस के मालिक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे श्रीराम टेंट हाउस के मालिक एवं पल्सर पर सवार दो शराब माफिया भी बुरी तरह से घायल हो गए।




Jan 15 2024, 08:13
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
0- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
7.2k