बहनों द्वारा अपने भाइयों के मंगल के लिए भैया दूज की पूजा गोवर्धन पूजा किया गया
मनकापुर (गोंडा) । भैया दूज के अवसर पर बुधवार को शास्त्री नगर मोहल्ले में बहनों द्वारा अपने भाइयों के मंगल के लिए भैया दूज की पूजा गोवर्धन पूजा किया गया। इस अवसर पर गोवर्धन भगवान को गाय के गोबर से बनाकर उनका पूजन किया गया, माल्यार्पण किया गया, पुष्प अर्पित किया गया।
रुद्राभिषेक किया गया तथा भैया दूज आधारित कहानी भी महिलाओं द्वारा सुनाया गया।कायस्थ समाज ने भगवान श्रीचित्रगुप्त की पूजा-पाठ करके कलम, दवात का भी पूजन किया गया। शास्त्री नगर मोहल्ले की बहनों ने मंगल गीत भी गाए। इस अवसर पर पूजा मनमोहिनी, शालिनी शर्मा, निशा शर्मा, दिव्या दिव्यदर्शनी, शिवा प्रियदर्शनी, खुशी गुप्ता, श्यामा देवी, किरन देवी, कोमल, नेहा, नैनशी, कोशकी, शाक्षी, मीना, शुलोचना आदि महिलाएं शामिल हुई।
Nov 15 2023, 16:04