आजमगढ़:- अजब हाल मार्टीनगंज में अमृत सरोवर भी हो गए नीलाम
फूलपुर(आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र के विकासखंड मार्टनगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत में जल संरक्षण हेतु बन रहे अमृत सरोवर व मनरेगा योजना अंतर्गत खुदाई के लिए चयनित पोखरों का तहसील के अधिकारियों ने मत्स्य पालन हेतु विज्ञप्ति निकालकर नीलाम कर दिया।
जानकारी होने पर ग्राम प्रधानों ने लिखित शिकायत कर उपजिलाधिकारी से नीलामी निरस्त करने की मांग की है। मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के तहसील मुख्यालय से ही तहसील अधिकारियों द्वारा 50 से अधिक पोखरों का सूचीबद्ध करके विकास खंड को अमृत सरोवर बनाने हेतु चयनित सूची दी गई थी।
विकासखंड द्वारा ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक या दो अमृत सरोवर व अन्य पोखरों का खुदाई कार्य के लिए निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत द्वारा अपने गांव में अमृत सरोवर हेतु चयनित पोखरों की खुदाई व निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
इधर अक्टूबर माह में तहसील द्वारा मत्स्य पालन हेतु नीलामी विज्ञप्तिजारी कर जो सूची अमृत सरोवर निर्माण हेतु दी गई थी उन्हीं पोखरों में अधिकतर पोखरों की मत्स पालन नीलामी हेतु विज्ञप्ति कर दी गई। यह जानकारी होने पर गांव में कार्य कर रहे ग्राम प्रधानों द्वारा उप जिलाधिकारी व तहसीलदार के यहां लिखित रूप से जानकारी दी गई थी।
जिन पोखरों की नीलामी की जा रही है उसमें अधिकतर अमृत सरोवर का निर्माण किया जा रहा है या मनरेगा योजना अंतर्गत खुदाई कार्य किया जा रहा है। वह कार्य अधूरा है। अतः इसकी नीलामी न की जाए। इसके लिए ग्राम प्रधानों द्वारा जिला उच्च अधिकारियों तक सूचित किया गया। लेकिन तहसीलदार मार्टिनगंज का अभिषेक कुमार सिंह का जवाब है की कोई ऐसा शासनादेश नहीं है कि चयनित अमृत सरोवर हेतु पोखरों की नीलामी न की जाए।
वही खंड विकास अधिकारी सुरेश प्रसाद का कहना है कि जो भी पोखरों का चयन अमृतसर रूप में कर लिया गया है और उनका कार्य प्रारंभ है या चल रहा है या चलने वाला है या मनरेगा योजना की खुदाई की जा रही है पोखरों की उसकी नीलामी नहीं की जा सकती। दो अधिकारियों के दो तरह के कथन से जहां ब्लॉक के ग्राम प्रधान व क्षेत्र वासी परेशान है वहीं तहसील अधिकारियों की मनमानी अपने चरम पर है।
वहीं अमृत सरोवर के लिए चयनित ग्राम पंचायत अजाउर, बैरिचंद, सतैनी, लसडा कला, फुलेस, कमालपुर, भादो सहित अन्य ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर व मनरेगा योजना खुदाई कर के लिए चयनित पोखरो की नीलामी से ग्राम प्रधान काम अधूरा होने से विचलित है।
Nov 10 2023, 15:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.9k