एशियन गेम्स 2023: चौथे दिन शानदार शुरूआत, भारतीय शूटिंग टीम ने जीता गोल्ड, भारत की झोली में अब तक 16 पदक
#asian_games_2023_manu_bhaker_rhythm_sangwan_and_esha_singh_win_gold
![]()
19वें एशियाई खेलों के शूटिंग इवेंट में भारत की सुनहरी जीत का सफर लगातार जारी है।चीन की धरती पर हिंदुस्तान की बेटियां कमाल कर रही हैं। एशियाई खेलों में भारत की बेटियों ने एक बार फिर से परचम लहराया है। इस बार 3 बेटियों की पिस्टल से निकली गोली ने गोल्ड पर निशाना साधा है। एशियन गेम्स के चौथे दिन भारतीय प्लेयर्स ने शानदार शुरूआत की। 25 मीटर पिस्टल के रैपिड फायर में भारतीय शूटिंग टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया। भारत के लिए मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की टीम ने कमाल कर दिया है। इसी के साथ भारत को एशियन गेम्स 2023 में कुल चार गोल्ड मेडल हो गए हैं।
चीन को हराकर जीता सोना
भारत की मनु भाकर, इशा सिंह और रिद्म सांगवान ने मिलकर महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में 1790 अंक हासिल किए। निशाना लगाकर गोल्डन जीत दर्ज करने वाली भारत की तीनों बेटियों में सबसे ज्यादा 590 अंक मनु भाकर ने हासिल किए। भारत ने इस टीम इवेंट का गोल्ड मेडल जीता तो चीन ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। जबकि साउथ कोरिया ने इस इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
इससे पहले शूटिंग टीम ने रजत पर साधा निशाना
इससे पहले भारतीय शूटिंग टीम ने रजत पदक पर निशाना साधा है। भारत के लिए चांदी वाली जीत भी 3 महिला निशानेबाजों ने मिलकर हासिल की थी, जिनमें आशी चौकसे, मानिनी कौशिक और सिफ्ट कौर शामिल रहीं। भारत ने 50 मीटर 3पी की टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है। सिफ्ट समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक की टीम चीन के जिया सियू, हान जियायु और झांग कियोनग्यू के बाद दूसरे स्थान पर रही। इस बीच सिफ्ट दूसरे स्थान (594-28x) के साथ फाइनल में पहुंची, आशी ने भी छठे स्थान (590-27x) के साथ फाइनल में जगह बनाई। मानिनी (580-28x) के स्कोर के साथ 18वें स्थान पर रहीं।
भारत पदक तालिका में सातवें स्थान
इसके साथ ही कुल 16 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर है। प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह और तीसरे दिन तीन पदक मिले। इसमें चार स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं।
Sep 27 2023, 10:30