हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, डीएम ने किया उद्घाटन
मोतिहारी : आज आईसीडीएस के तत्वाधान में मिशन शक्ति के सामर्थ्य उपयोजना के अंतर्गत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण,माननीय महापौर/उप महापौर नगर निगम, पूर्वी चंपारण , उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर ,डीपीओ आईसीडीएस -सह- नोडल पदाधिकारी (मिशन शक्ति ) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिलाधिकारी ने हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन को प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महिलाओं के द्वारा वन स्टॉप सेंटर ,मोतीहारी में किसी भी प्रकार के शिकायतों का समाधान हेतु सुनवाई अवश्य की जाएगी।
हब को प्रभावी बनाने हेतु क्रियान्वयन मिशन समन्वय एवं जेंडर विशेषज्ञ के माध्यम से होगा।
मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा ,संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए समर्थन को मजबूत बनाना है। यह योजना संपूर्ण जीवन चक्र में महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विचार कर उनके जीवन में बदलाव लाएगी।
यह योजना उनको कौशल और आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में समान भागीदारी बनाएगी। इस तरह यह योजना सरकार की महिलाओं के विकास की प्रतिबद्धता को साकार रूप देगी ।
मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग, सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित और कमजोर समूह सहित सभी महिलाओं और लड़कियों को उनके समय विकास के लिए अल्पकालीन और दीर्घकालीन सेवाओं की जानकारी के साथ देखभाल और सुरक्षा प्रदान करना है।
हब का मुख्य उद्देश्य राज्य क्षेत्र एवं जिला क्षेत्र स्तर पर महिलाओं के लिए बनी योजनाओ एवं कार्यक्रमों की अंतर- क्षेत्रीय अभिसरण की सुविधा प्रदान करना है।
हब महिलाओं को उनके सशक्तिकरण एवं विकास के लिए विभिन्न संस्थागत और योजनाबद्ध ढांचे में मार्गदर्शन के लिए कार्य करेगी जिसमें स्वास्थ्य सेवा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ,व्यवसायिक परामर्श एवं प्रशिक्षण,वित्तीय समावेशन, उद्यमिता विकास इत्यादि शामिल है।
इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी सीडीपीओ , महिला एवं बाल विकास निगम, पटना के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे









Aug 14 2023, 17:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k