सरायकेला :आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का नही होगा आयोजन
सरायकेला : संयुक्त आदिवासी समाजिक संगठन चांडिल अनुमंडल एक आपातकालिन बैठक श्री जयराम सिंह सरदार जी के अध्यक्षता में जामडीज स्थित तील्ला पंचायत भवन परिसर में संपन्न हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया की संगठन द्वारा नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में विश्व आदिवासी दिवस के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पर विगत 90 दिनों से मणिपुर में आदिवासी समाज के साथ हिंसा हो रही है। व आदिवासी युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इस घृणित कार्य से आदिवासी समाज काफी आहत व आक्रोशित हैं।
साथ ही नीमडीह प्रखंड अंतर्गत कांठालडीह गांव के आदिवासी समाज के ही दो आदिवासी बेटीयों का विगत तीन दिन पहले सर्प दंश से मृत्यु हुई है।
जिसके कारण संयुक्त आदिवासी समाजिक संगठन चांडिल अनुमंडल विश्व आदिवासी दिवस के दिन कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नाच गान का कार्यक्रम का आयोजन नही करेगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बजाय आदिवासी समाज के बीच एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें आदिवासी समाज के पारंपरिक व्यवस्था के पदाधिकारी गण जैसे मानकी ,मुंडा, लाया , पाहन,पारगाना, माझी बाबा , गड़ेत पाराणिक समाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े आदिवासी नेता गण ,विभिन्न आदिवासी समाजिक संगठन के प्रतिनिधि गणों सादर आमंत्रित होंगे। विचार गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा होगी। वर्तमान एवं भविष्य में आदिवासियों की अस्तित्व हक अधिकार एवं कर्तव्य। दुसरा वन संरक्षण संशोधन विधेयक -2023,समान नागरिक संहिता(UCC ) मणिपुर घटना इत्यादि।
Aug 04 2023, 18:47