चांडिल बांध विस्थापन मुद्दा को लेकर हुई बैठक,विस्थापितों की समस्या को लेकर हुई विचार विमर्श , बैठक में सर्वसम्मति से ये प्रस्ताव हुए पारित..?
सरायकेला : संयुक्त ग्राम सभा मंच के तत्वाधान में आज कुकरू प्रखंड अंतर्गत चांडिल बांध विस्थापित क्षेत्र स्थित दयापुर,उदाटाॅंड, दुलमी, कुमाहरी, ओड़िया ग्राम सभा में सशक्तिकरण एवं चांडिल बांध विस्थापन मुद्दा में विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया ।
![]()
1.आगामी 2 सितंबर 2023 को चांडिल बांध विस्थापित क्षेत्र के 116 गांव के ग्राम प्रधान के नेतृत्व में राजबांध फुटबॉल मैदान दुलमी में जनसुनवाई रखा जाएगा।
2. जब तक संपूर्ण मुआवजा, पुर्नावास नियोजन ना मिलने तक 177 RL के नीचे जल भंडारण रखा जाए।
3. 116 गांव 84 मौजा के मकान ,जमीन का रि सर्वे किया जाए।
4. आज तक मिले मुआवजा, विकास पुस्तिका, पुर्नावास पैकेज, पुनर्वास स्थल, नियोजन का सीबीआई जांच हो।
5. जब तक विस्थापित अपना मूल गांव में निवास कर रहे हैं सभी विस्थापित गांव एवं परिवार को सभी सरकारी योजनाएं का लाभ मिले।
6. 2023 मानसून सत्र में विस्थापन नीति विधानसभा में पारित किया जाए।
7. 2012 के पूनरक्षित विस्थापन नीति को रद्द करके 1981 के नीति को आधार मानकर वर्तमान स्थिति को देखते हुए 2023-24 नया नीति बनाया जाए।
8. 2023-24 116 गांव 84 मौजा में एक ही धारा-4 लगाकर 2023- 24 वर्ष तक 18 वर्ष होने वाले सभी विस्थापितों का विकास पुस्तिका बनाया जाए।
9. जन सुनवाई के उपरांत आगामी जनता कर्फ्यू का तीथि का घोषणा किया जाएगा।
Jul 25 2023, 19:13