बांग्ला सावन के प्रथम सोमवारी पर चांडिल के प्रसिद्ध जयदा मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
सरायकेला : बंगला सावन के प्रथम व हिन्दी के तीसरे सोमवारी में चांडिल अनुमंडल के विभिन्न शिवालयों पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ा।
वहीं चांडिल के जयदा शिव मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान बाबा के भक्तों ने सादगी पूर्वक हर हर महादेव के गूंज के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान भक्तों ने ईचागढ़ प्रखंड के जरगोडीह महादेव मंदिर, चतुर्मुखा शिवलिंग, बांका महादेव, कुकड़ू प्रखंड के नवकुंज शिव मंदिर प्रांगण, जरगो महादेव मंदिर, चांडिल के जयदा, दलमा, चौलिबासा, चांडिल गोलचक्कर, चिलगु आदि महादेव मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजा अर्चना किया।
इस दौरान ओम नमः शिवाय के गुंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
Jul 25 2023, 12:16