जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के निबंधन हेतु प्रचार-प्रसार करने हेतु जन जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
हज़ारीबाग: 14 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक जिले भर में चलने वाले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के निबंधन हेतु शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने एवं निबंधन से संबंधित विषय का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु आज उपायुक्त नैंसी सहाय के द्वारा समाहरणालय परिसर से जन-जागरूकता रथ को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सिविल सर्जन,डीआरसीएचओ उपस्थित थे।
यह जन जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर लोगों को जन्म एवं मृत्यु के निबंधन हेतु जागरूक करने का कार्य करेगा।
झारखण्ड राज्य में जन्म-मृत्यु निबंधन का स्तर वर्तमान में संतोषजनक नहीं है। सरकार द्वारा निबंधन को शत-प्रतिशत प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके निमित्त दिनांक 14 जुलाई 2023 से 14 अगस्त 2023 तक राज्य में जिला स्तर एवं प्रखण्ड स्तर पर कोविड- 19 अवधि के दौरान छुटे हुए एवं अन्य छुटे हुए मामलों के शत-प्रतिशत निबंधन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जन-जागरूकता हेतु एवं आम जनों में जन्म - मृत्यु की घटना के निबंधन के महत्व को समझाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
















Jul 15 2023, 17:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k