सोनाहातू में कांग्रेसियों के समेलन को संबोधित करने पहुंचे राज्य सरकार के मंत्री
बुंडू: सिल्ली विधानसभा क्षेत्र सोनाहातू प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्य सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कॉंग्रेस विचारधारा वाला पार्टी है। देश मे विकास की नींव कॉंग्रेस पार्टी ने ही रखी थी। 9 साल में भाजपा ने देश को बांटने का काम किया गया।मंहगाई चरम पर है लेकिन इस विषय पर भाजपा एक शब्द नही बोलती है।
![]()
कॉंग्रेस गांव के नीचे तबके तक जाती है और विकास की लकीर खींचती है। कोरोना काल में राज्य की गठबंधन की सरकार ने बेहतरीन काम किया है।सरकार अच्छी काम कर रही है।
रोजगार,सड़क,पानी,बिजली आदि पर कई महत्वपूर्ण काम हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग पंचायत को शशक्त करने की तैयारी किया है। पंचायत जनप्रतिनिधियों को सम्मान और अधिकार देने का काम किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा फुट डालो ओर शासन करो नीति पर काम कर रही है।मंहगाई से जनता त्रस्त है।हमें भजपा के गलत नीति का विरोध करेंगे।
इस दौरान ग्राम कमिटी,पंचायत कमिटी,ओर प्रखंड कमिटी की समीक्षा किया गया। सभी कमिटी को शशक्त करने पर जोर दिया गया।
Jul 10 2023, 20:50