सरायकेला:मोदी सरकार के कामों को हम जन-जन तक पहुंचाने का कर रहे काम : विनोद राय
सरायकेला :- ईचागढ़ विधान सभा के नीमडीह पूर्वी मंडल के लुपुंगडीह पंचायत के लुपुंगडीह गाँव के बूथ संख्या 193 व 194, तिल्ला पंचायत के जामडीह, गौरडीह पंचायत के नीमडीह, केतुंगा आदि विभिन्न गाँव, मोहल्ला, टोला में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 साल सेवा सुशासन गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद राय घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया।
साथ ही उन्होंने मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की जानकारी दिया।
इस दौरान विनोद राय ने कहा कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल बेमिसाल हैं। नौ साल में देश-प्रदेश बदल रहा है। मोदी सरकार के कामों को हम जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की साफ नीयत और ईमानदार सोच के चलते आज हितग्राहियों को हर योजना का पूर्ण हितलाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वासुदेव सरदार, अरुण गोप, सुनील गोप, ग्राम प्रधान लक्ष्मण गोप, हेमन्त सरदार, विजय गोप सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।
Jul 10 2023, 11:40