*एस पी सिंह बघेल बोले सपा बसपा के समय था भ्रष्टाचार*
नितेश श्रीवास्तव
भदोही।भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लोकसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित कर मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी आध्यात्मिक विरासत को लोगों तक पहुंचाने का काम गीता प्रेस के द्वारा किया जा रहा है। सपा बसपा की सरकार में भ्रष्टाचार था, लेकिन अब सरकार भ्रष्टाचार मुक्त है।लोकसभा सम्मेलन में भदोही के प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी, सांसद के अलावा अन्य विधायक मौजूद रहे। इस मौके पर मोदी सरकार की 9 वर्षों में जो उपलब्धियां हैं उनको लोगों तक पहुंचाया गया है।
केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल ने इस मौके पर भारत सरकार की ओर से गांधी शांति पुरस्कार की घोषणा गीता प्रेस को मिलने पर कहा कि गीता प्रेस गोरखपुर दुनिया की अकेली प्रेस है जो उत्तम प्रकार का साहित्य उपलब्ध कराता है। आज बहुत तेजी के साथ पश्चिमी सभ्यता हावी हो रही है। ऐसे में गीता प्रेस का जो कार्य है वह बहुत ही अच्छा है ।इस मौके पर उन्होंने अखिलेश यादव की तरफ से सेंसर बोर्ड पर उठाए गए सवाल पर कहा कि कश्मीरी फाइल्स पर भी इस तरह के बयान दिए गए थे तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग अपने वोट बैंक के प्रति बहुत सजग रहते हैं ।
साहित्य समाज का दर्पण होता है जिसे पसंद नहीं वह ना देखें। उन्होंने कहा कि सपा बसपा के शमत भ्रष्टाचार था लेकिन अब योगी सरकार में उत्तर प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है।










Jun 20 2023, 13:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k