*बारिश में जलमग्न नहीं होंगे वार्ड, नालियों की सफाई शुरू*
भदोही। एक महीने के भीतर ही मानसून आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में नगरों में सीवर,नाली इत्यादि की सफाई कार्य शुरू हो चुकी है। हर साल मानसून में ज्ञानपुर नगर पंचायत के अधिकतर वार्ड जलमग्न हो जाते हैं। जाम नालियों के कारण यह समस्या सबसे अधिक रहती है। ऐसे में नगर पंचायत प्रशासन ने इस चुनौती से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
20 जून तक नगर की नालियों व सीवर की सफाई का कार्य पूरा करने का निर्देश
नगर में सीवर की सफाई कार्य तेजी से किया जा रहा है। 20 जून तक नगर की नालियों व सीवर की सफाई का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। ज्ञानपुर नगर पंचायत में दुर्गागंज त्रिमुहानी, शीतल पाल, पुरानी बाजार, बालीपुर रोड, यादव बस्ती, पुरानी कलेक्ट्रेट और बीआरसी ज्ञानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय बारिश में अक्सर जलजमाव की समस्या बनी रहती है। बारिश के दिनों में इन इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। नालियां जाम होने से यह समस्या और अधिक हो जाती है। इन क्षेत्रों में समस्याएं उत्पन्न न हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
20 जून से पहले सभी छोड़ी - बड़ी नालियों के सफाई का कार्य पूरा कार्य हो जाएगा : ईओ
नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नगर की छोटी नालियों का सफाई कार्य शुरू हो चुका है। फिलहाल ज्ञानपुर दुर्गागंज त्रिमुहानी पर नालियों की सफाई चल रही है। 20 जून तक सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाना है। ईओ राजेन्द्र कुमार दूबे ने बताया कि छोटी नालियों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। 20 जून से पहले सभी छोड़ी - बड़ी नालियों के सफाई का कार्य पूरा कार्य हो जाएगा।
May 25 2023, 12:15