*लापरवाही : निकायों में ढूंढने से भी नहीं मिलेगी आरओ मशीन, कैसे बुझे लोगों की प्यास*
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। जिले में गर्मी बढ़ रही है। गर्मी के कारण जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। वहीं दूसरी तरफ हलक तर करने के लिए लोगों को शीतल पेयजल के ठिकाने ढूंढने पड़ रहें। प्रशासन की ओर से चिन्हित स्थानों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। जिले में अब भी कई ऐसे निकाय है, जहां सार्वजनिक आरओ प्लांट नहीं लगे हैं। जिले में भदोही, गोपीगंज दो बड़ी नगर पालिका है। जहां बड़ी संख्या में बाहरी लोगों का आना जाना होता है।
गर्मी चरम पर फिर भी अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
भदोही में सात आरओ प्लांट लगाए गए हैं। जिसमें तकिया कल्लन शाह , मेन रोड हजमुल्लाह चौराहा पर लगा आरओ मशीन खराब है। वहीं गोपीगंज जैसे बाजार में एक भी आरओ प्लांट लगाए गए हैं। यहीं हाल सुरियावां नगर पंचायत के गल्ला मंडी और रामलीला मैदान के पास लगा आरओ प्लांट हैं। जो खराब है। घोसिया और खमरिया में भी यहीं हाल है। जहां एक भी सार्वजनिक आरओ मशीन नहीं लगा है। खमरिया में लगी भी है तो वह कार्यालय परिसर में है। जिसका कोई लाभ नहीं ले पाता। गर्मी के दिनों में इन बाजारों में बड़ी संख्या में बाहरी लोगों का आना - जाना रहता है। दूसरी तरफ रेलवे स्टेशनों की हालत और भी खस्ता है।
इस भीषण गर्मी में पानी के लिए पड़ रहा भटकना
जहां कहीं हैंडपंप तो कहीं सिर्फ टोटी के सहारे पेयजल की जरूरत पूरी की जा रही है। ऐसे में लंबे सफर में भीषण गर्मी के बीच प्यास से बेहाल लोगों को प्यास बुझाने के लिए इधर - उधर भटकना पड़ रहा है। स्टेशनों पर तो कई आरओ प्लांट ऐसे हैं, जिनकी नियमित साफ - सफाई भी नहीं होती है। सुरियावां नगर में रामलीला मैदान पर लगे आरओ प्लांट बीते कई महीनों ने खराब है। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। स्टेशनों पर पेयजल संसाधन की हालत खराब भदोही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक व दो पर एक -एक शीतल पेयजल की व्यवस्था है। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह के अनुसार शीतल पाल के अलावा कई नल और लग हैं। लेकिन उनमें ठंडा पानी की व्यवस्था नहीं है। वहीं सुरियावां और चौरी के परसीपुर रेलवे स्टेशनों पर एक हैंडपंप के सहारे पानी की आपूर्ति होती है।
ज्ञानपुर में सिर्फ एक आरओ मशीन
मुख्यालय से सटे ज्ञानपुर में सिर्फ एक आरओ मशीन शीतल पाल चौराहे के पास लगाई गई है। बीते गई महीनों से वह खराब पड़ी थी। जहां कई विभागीय कार्यालय हैं और हर रोज हजारों लोग बाहर से आ रहे हो, वहां सिर्फ एक आरो मशीन की ही व्यवस्था हो। दूसरी तरफ महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में चार आरो लगाए गए हैं। सभी सही अवस्था में है।
बिगड़े आरओ जल्द कराए जाएंगे ठीक
भदोही नगर पालिका के अधिशासी अभियंता जी लाल ने बताया भदोही में सात जगहों पर आरओ मशीन लगी है। जिसमें पांच सही है। दो खराब में है उन्हें भी जल्द सही करा दिया जाएगा।
May 17 2023, 13:11