दुमका: ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन को धारदार बनाने की तैयारी, सीएम व राज्यपाल का पुतला दहन की तैयारी
दुमका :- ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन को धारदार बनाने के लिए रविवार को पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संथाल परगना का गठन किया गया। इससे पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र महतो ने तत्काल प्रभाव से पुरानी केंद्रीय कमेटी को भंग कर देने की घोषणा की।
केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र महतो की अध्यक्षता में शहर के बंदरजोरी में संगठन की हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और नए लोगों को संगठन में भागीदारी देने के लिए कई निर्णय लिए गए जिसमें तत्काल प्रभाव से केंद्रीय कमेटी को भंग कर देने का निर्णय भी शामिल है।
संगठन ने नए कमेटी का खाका तैयार करते हुए 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। नई कमेटी में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष असीम मंडल को केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौपीं गयी।
साथ ही अध्यक्ष की ओर से श्री मंडल को कमेटी गठन का दायित्व भी सौंपा गया। जिला के संगठन के लिए जयप्रकाश यादव को अध्यक्ष और जयकांत कुमार को प्रधान महासचिव की जिम्मेवारी दी गयी।
ओबीसी छात्रों को संगठित करने के लिए ओबीसी छात्र मोर्चा का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष आशीष कुमार, उपाध्यक्ष अमित कुमार मधुकर , मृत्युंजय यादव व पांडव कुमार मरीक और महासचिव कपिलदेव मंडल को चुना गया।
अध्यक्ष माधव चंद्र महतो ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा दुमका जिला में ओबीसी का आरक्षण शून्य कर दिया गया है। सरकार द्वारा राज्यपाल के पास एसटी एससी ओबीसी का आरक्षण बढ़ाने का विधायक भेजा जाता है। राजभवन द्वारा उसे वापस कर दिया जाता है। वहीं कर्नाटक में ओबीसी आरक्षण बढ़ाने वाला विधेयक को राज्यपाल पारित कर देते हैं।
उन्होंने कहा कि देश एक है संविधान एक है लेकिन अलग-अलग प्रांतों में दोरंगी नीति सही नहीं है। उन्होंने कहा कि ओबीसी ही ओबीसी की बात करेगा और ओबीसी ही राज करेगा। जिला आरक्षण रोस्टर में ईडब्ल्यूएस को 10% आरक्षण देने के विरोध में उसके नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाई जाएंगी और गाँव गाँव में राज्यपाल और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। हर पंचायत मुख्यालय में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उसके बाद दसों प्रखंड मुख्यालय में एक साथ धरना प्रदर्शन के बाद जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद भी सरकार मांग पूरा नहीं करती है तो जेल भरो अभियान की शुरुआत किया जाएगा। इसके पूर्व 15 दिनों के अंदर सभी कमेटी को अंतिम रूप दिया जाएगा। मौके पर असीम कुमार मंडल, डॉ अमरेंद्र यादव, सुधीर कुमार मंडल, रंजीत जयसवाल, वरुण यादव, दिवाकर महतो, शिव नारायण दर्वे, जयप्रकाश यादव, अजीत कुमार मांझी, लालमोहन राय, दयामय माजी, जयकांत कुमार, चंद्रशेखर यादव, सुरेंद्र यादव विजय कापरी, सीताराम मंडल, श्यामसुंदर मोदी, महादेव यादव, पवित्र कुमार मंडल, मनोज कुमार पंडित, संजय जयसवाल, जितेंद्र कुमार, दशरथ मांझी, कंचन यादव, बिहारी यादव जितेंद्र प्रसाद साह, बालेश्वर सिंह, जितेश कुमार दास, अरुण पंजियारा, कपिल देव मंडल, अमरनाथ साह, संतोष यादव, दिव्येंदु सील, जनसंघ मंडल जनार्दन पंडित सहित अन्य मौजूद थे।
(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)




















Apr 24 2023, 10:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
84.8k