*टूटी है नालियां, उखड़ी इंटरलाॅकिंग बन गई है वार्ड की पहचान*
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। निकाय चुनाव की तिथि जैसे - जैसे करीब आ रही है। वार्डों में प्रचार - प्रसार तेज होता जा रहा है। उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं। मतदाता भी उम्मीदवारों को कसौटी पर कस रहे हैं।
पिछले चुनाव में विकास के वादे किए गए थे। कुछ वैसा ही इस बार भी हो रहा है। निकायों में वार्डों की स्थिति की पड़ताल करने के बाद नाली, खड़ंजा, पेयजल की समस्याएं सामने आ रही है।
वार्ड नौ में है कई विभागों के दफ्तर
वार्ड नौ - नगर पंचायत ज्ञानपुर का वार्ड नंबर 9 नगर का सबसे बड़ा वार्ड हैं। बालीपुर क्षेत्र में आने वाले इस वार्ड में कई सरकारी दफ्तर भी है। गेस्ट हाउस, तहसील, विद्युत विभाग, श्रम विभाग उद्दान जैसे विभाग होने के बाद नालियां की पटिया गायब हैं।
बारिश के दिनों में जलजमाव की समस्या आम है। थोड़ी बहुत भी बारिश हुई नहीं कि पानी लग जाता है। वादों का 10 फीसदी भी काम नहीं दिखाई देता।
वार्ड आठ - नगर पंचायत ज्ञानपुर के वार्ड नंबर आठ में पुरानी बाजार का कुछ हिस्सा, ईदगाह रोड, प्रोफेसर कालोनी और टीचर्स कालोनी का कुछ क्षेत्र आता है। इस वार्ड की सबसे बड़ी समस्या टूटी इंटरलाॅकिंग है।
बारिश आती है तो नालियां चोक हो जाती है। वार्ड में स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी है। इसकी सुधि लेने वाली कोई नहीं है। वार्डवासी हर रोज समस्यायों से दो- चार होते हैं।
हमारे वार्ड में कई जगह इंटरलाॅकिंग टूटी हुई है। ईदगाह रोड, मस्जिद रोड पर चलना मुश्किल हो गया है। मांग पर सुनवाई ही नहीं होता।
रमेश पासी वार्ड नंबर 8
चुनाव आते ही हर कोई अपना दिखने लगता है। कई जगह पर नालियां टूटी है। इसे बनवाया नहीं
अमरजीत रावत
वार्ड नंबर नौ
नगर पंचायत में बजट का अभाव है। इसके बाद भी वार्ड वासियों की समास्याओं के समाधान का प्रयास किया जाता है।
राजेन्द्र कुमार दूबे ईओ ज्ञानपुर
Apr 23 2023, 19:15