पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने लगाया सिकोरा
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय में पृथ्वी दिवस के पूर्व संध्या पर विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं पंक्षियो को पानी पीने के लिए सकोरा लगाया गया।
इस अवसर पर गोरक्ष प्रांत उपाध्यक्ष एवं वनस्पति विज्ञान विभाग की सहायक आचार्या डॉ० स्मृति मल्ल ने कहा, हर साल 22 अप्रैल का दिन विश्व पृथ्वी दिवस मनाने के रूप में खास होता है। प्रकृति के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से ही पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। समय के साथ नई चुनौतियों के बीच प्रकृति और पृथ्वी को बचाने की जरूरत महसूस होती है।
विकास की दौड़ में पर्यावरण के सुरक्षा की जिम्मेदारी कहीं धुंधला ना जाए, इसके लिए पृथ्वी दिवस की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है।
अभाविप के गोरखपुर विश्वविद्यालय मंत्री चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् विद्यार्थियों के बहुमुखी प्रतिभा का विकास, राष्ट्र के पुनर्निर्माण एवं विश्व कल्याण हेतु सदैव रचनात्मक कार्य करती रहती है, आज इसी क्रम में पृथ्वी दिवस के पूर्व संध्या पर इस भीषण गर्मी में पंक्षियों को पानी पीने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में तमाम जगह पर सकोरा लगाया गया साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर संजीव त्रिपाठी, शिवम पांडेय, करुणेश त्रिपाठी, विवेक सिंह, दीपक पाण्डेय, प्रवीण यादव, सचिन, वैभव सिंह आदि उपस्थित रहें।
Apr 21 2023, 19:02